रियो ओलंपिक तीसरा दिन राउंडअप: एक ख़बर में जानिए भारतीय प्रदर्शन की पूरी जानकारी व रिज़ल्ट
रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली। रियो ओलंपिक्स 2016 में पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने निराश ही किया। तीसरे दिन भी भारत को एक भी मेडल नहीं मिला। हालांकि, शूटिंग में अभिनव बिंद्रा कांस्य पदक के बेहद करीब थे लेकिन वह नहीं जीत सके। अपने कॅरियर का आखिरी मैच खेल रहे अभिनव शूटआउट में सिर्फ एक शॉट से रह गए और चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। #Rio Olympics : 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में पदक के करीब पहुंचकर चूके अभिनव बिंद्रा
पुरुष हॉकी में भारत का सामना जर्मनी और महिला हॉकी में ग्रेट ब्रिटेन के साथ हुआ। भारत दोनों ही मुकाबलों में हार गया।
पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी के खिलाफ शानदार खेल तो दिखाया लेकिन अंतिम 3 सेकंड भारी पड़ गए। भारत यह मैच 1-2 से हारा। जबकि महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-0 से हार गई। इससे पहले महिला टीम ने जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था। अब भारतीय टीम का अगला मैच 10 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।
शूटिंग
रियो में तीसरे दिन शूटिंग से भारत को मेडल मिलने की उम्मीदें थी। 10 मीटर एयर राइफल में भारत के दो धुरंधर शूटर्स अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग मैदान में थे। गगन नारंग ने क्वॉलीफाइंग में शुरुआत अच्छी की लेकिन वह लय बरकरार नहीं रख सके। वहीं अभिनव बिंद्रा ने फाइनल में तो जगह बनाई लेकिन उसके बाद ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए शूटआउट में हार गए। वहीं मानवजीत सिंह संधू और कैनन चेनाई डबल ट्रैप शूटिंग के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।
तैराकी
रियो ओलंपिक के तीसरे दिन तैराकी में साजन प्रकाश और और शिवानी कटारिया ने पुरुष और महिला मुकाबलों में हार गए। साजन 28वें तो वहीं शिवानी 200 मीटर फ्री स्टाइल में 41वें स्थान पर रहे।
आर्चरी
भारतीय महिला आर्चर लक्ष्मीरानी माझी का रियो ओलंपिक में सफर खत्म हो गया है। महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के प्रीक्वॉर्टरफाइनल राउंड में स्लोवाकिया की एलेक्जैंड्रा लोंगोवा ने 7-1 से उन्हें हरा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
