For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन-कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज को पसंद करते हैं संजू सैमसन

नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के चलते सबकुछ लगभग ठप्प सा पड़ गया है। इस बीमारी के चलते खेल जगत में ओलंपिक से लेकर बड़े-बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टल गया है। भारत में भी आयोजित होने वाली फ्रैचाइजी टी20 लीग आईपीएल के आयोजन पर इस बीमारी के चलते संकट के बादल मंडरा रहे हैं और 29 मार्च से शुरु होने वाली यह लीग फिलहाल अनिश्चितकाल के लिये स्थगित मानी जा रही है। हालांकि इस बीच बीसीसीआई अपनी पूरी कोशिश में जुटा है कि सरकार और स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देश अनुसार अगर आईपीएल का आयोजन हो सका तो वह जरूर कराना चाहेगा।

और पढ़ें: मैथ्यू हेडन की अपील पर सुरेश रैना ने बताया IPL इतिहास में अपना पसंदीदा पल

इस बीच मैदान से दूर और घरों में बंद खिलाड़ी अपना वक्त बिताने के लिये इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और कभी फैन्स के साथ लाइव चैट करके उनके सवालों का जवाब देते हैं तो कभी खेल विशेषज्ञों को ऑनलाइन इंटरव्यू देते नजर आते हैं। इसी फेहरिस्त में भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का भी नाम शामिल हो गया है जिन्होंने एक ऑनलाइन पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए क्रिकेट की दुनिया के अपने पसंदीदा बल्लेबाज का नाम बताया है।

और पढ़ें: इंजमाम के तंज पर दानिश कनेरिया का करारा जवाब, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा

सैमसन ने बताया कौन और क्यों पसंद है यह बल्लेबाज

सैमसन ने बताया कौन और क्यों पसंद है यह बल्लेबाज

इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले संजू सैमसन ने अपने पसंदीदा बल्लेबाजों के बारे में बात करते हुए बताया कि जब वह छोटे थे तो उन्हें सचिन तेंदुलकर की बजाय राहुल द्रविड़ की बैटिंग देखने में मजा आता था। ठीक वैसे ही जब वह ट्रेनिंग ले रहे थे तो उस दौरान विराट कोहली की तुलना में एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों को देखना पसंद करता था।

इसका कारण बताते हुए सैमसन ने कहा,' क्रिकेट की दुनिया में मुझे सचिन तेंदुलकर , विराट कोहली की तुलना में राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और एबी डिविलियर्स ज्यादा पसंद रहे। इसके पीछे एक कारण तो यह है कि मैंने आईपीएल में जहां राहुल द्रविड़ के साथ खेला है वहीं एमएस धोनी और डिविलियर्स के खिलाफ खेला है। इसके अलावा इन तीनों ही खिलाड़ियों की खूबी है कि वह बड़े मैच फिनिशर रहे हैं। जिन्हें अंत तक मैच खेलना पसंद है।'

19 साल की उम्र में किया था डेब्यू, 5 साल बाद हुई वापसी

19 साल की उम्र में किया था डेब्यू, 5 साल बाद हुई वापसी

उल्लेखनीय है कि भारतीय विकेटकीपर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के करियर का आगाज महज 19 साल की उम्र में हो गया था जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2015 में मौका दिया गया था हालांकि इस मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाये और महज 24 रन बनाकर वापस लौट गये। इसके बाद से उनकी खराब फॉर्म और चोट की समस्या को देखते हुए जल्द मौका नहीं मिल सका। पिछले साल विश्व कप के बाद से उन्हें कई दौरों पर टीम में शामिल तो किया गया लेकिन अंतिम 11 में जगह नहीं मिल सकी।

आखिरकार संजू सैमसन को 5 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टी20 टीम में शामिल किया जिसमें वह महज 2 गेंद खेलकर आउट हो गये। न्यूजीलैंड दौरे पर भी उन्हें 2 बार मौका दिया गया जिसे वह भुना पाने में असफल रहे।

राहुल द्रविड़ ने दिलाया तकनीक का अहसास

राहुल द्रविड़ ने दिलाया तकनीक का अहसास

आईपीएल में खेलने की तैयारी कर रहे संजू सैमसन ने पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे बल्लेबाजी में तकनीक के महत्व का एहसास कराया। राहुल द्रविड़ ने ही मुझे इस बात का अहसास दिलाया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सफल होने के लिए केवल बल्लेबाजी शैली और प्रतिभा ही काफी नहीं है।

Story first published: Tuesday, April 14, 2020, 21:24 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+