मैच शुरु होने से पहले इन 2 तरीकों से ले ऑनलाइन टिकट, जानें क्या है प्रक्रिया
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये भारत के दौरे पर आई है। मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस सीरीज का पहला मैच खेला जायेगा। सीरीज को लेकर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। यह सीरीज न सिर्फ भारतीय टीम के लिहाज से बल्कि फैन्स के लिहाज से भी काफी मजेदार होने वाली है।
और पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की तस्वीर पर युवराज सिंह ने लिये मजे, कहा- कोई नहीं छीन रहा तेरा अवॉर्ड
दुनिया की 2 दिग्गज टीमों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा का लुत्फ उठाने के लिये फैन्स स्टेडियम का रुख करना चाहते हैं लेकिन सही समय पर टिकट न ले पाने की वजह से कई बार यह मौका मिस कर जाते हैं।
कई बार दर्शकों को मैच के लिये टिकट ऑनलाइन लेने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती इस वजह से भी वह मैदान पर पहुंच पाने में नाकाम रहते हैं। इन सब सवालों के जवाब को लेकर हम वो तरीके बताने जा रहे हैं जिसके जरिये आप मैच से पहले तक आसानी से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं।
और पढ़ें: INDvAUS: ऋषभ पंत को लेकर बार-बार सवाल पूछने पर भड़के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, पत्रकार को डांटा

मैच टिकट के लिये सबसे आसान है यह ऑनलाइन प्रक्रिया
अगर आप भारत में किसी भी शहर में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसके लिये आप पेटीएम इनसाइडर की वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिये आपको Insider.in की वेबसाइट पर जाना होगा। सबसे पहले लोकेशन का चुनाव करें और फिर गेम शो सेक्शन में जाकर अपने मैच को सेलेक्ट करें जिसकी टिकट आप लेना चाहते हैं। जब आप Buy Now के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो स्टेडियम में किस जगह आप बैठना चाहते हैं उसका विकल्प आ जायेगा।
अपनी सुविधा के अनुसार सीट का चयन कर पेमेंट करें और मैच का लुत्फ उठायें।

बुक माई शो से भी कर सकते हैं टिकट बुक
कई बार सीरीज किसी प्रायोजक कर्ता के खुद के प्लैटफॉर्म पर ही उपलब्ध होती है, जैसे भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज का नाम पेटीएम सीरीज है जिसे पेटीएम ही स्पॉन्सर कर रहा है। इसके चलते यह पेटीएम के अलावा किसी और प्लैटफॉर्म उपलब्ध नहीं होगा। हालांकि अगर कोई और सीरीज होती है तो उसकी टिकट आप बुक माई शो की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।
इसके लिये आपको Bookmyshow.com की वेबसाइट पर जाना होगा और इवेंट सेक्शन में जाकर स्पोर्टस इवेंटस को सेलेक्ट करना होगा। स्पोर्ट्स इवेंट में जाकर आगामी सीरीज के जिस मैच की टिकट आप लेना चाहते हैं उस पर क्लिक करें और अपनी सुविधा अनुसार सीट का चयन कर पेमेंट कर टिकट ले सकते हैं।

वनडे सीरीज में दोनों टीमों की होने वाली है कड़ी परीक्षा
भारतीय टीम में जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों की परीक्षा पैट कमिंस, केन रिचर्डसन और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाज लेंगे, वहीं अपने घर में अच्छा प्रदर्शन करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारतीय पेस अटैक का सामना करना होगा। मार्नस लाबुशाने और जसप्रीत बुमराह के बीच होने वाले मुकाबले का सभी को इंतजार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
