गंभीर-अफरीदी के बीच बढ़ते विवाद से बौखलाये वकार यूनिस, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के बीच सोशल मीडिया पर तेज हुई तीखी बहस को लेकर अपनी राय रखी है। वकार यूनिस का मानना है कि दोनों खिलाड़ियों को लंबे समय से चली आ रही इस खींचातानी को खत्म कर समझदारी से बात करने की ओर कदम बढ़ाना चाहिये।
और पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने किया खुलासा, जानें क्यों लेते हैं छोटा रन अप
उल्लेखनीय है कि शाहिद अफरीदी की ओर से अपनी आत्मकथा को पब्लिश किये जाने के बाद से दोनों खिलाड़ियों के बीच आये दिन सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस देखने को मिलती है। हाल ही में शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में दौरा करके भारत के खिलाफ काफी जहर उगला था।
और पढ़ें: हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तान के सबसे युवा गेंदबाज का दावा, नहीं लगता विराट से डर

दोनों के बीच विवाद पर लोग लेते हैं मजे
वकार यूनिस ने ‘ग्लोफैंस' की ओर से आयोजित ‘क्यू20' कार्यक्रम में कहा, ‘गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही है। मुझे लगता है कि दोनों को होशियार, समझदार और शांत होने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर अगर आप ऐसा करते हैं, तो लोग इसे पसंद करेंगे, इसका मजा लेंगे। मुझे लगता है कि वे दोनों को समझदारी से काम लेने की जरूरत है।'
गौरतलब है कि अफीरीदी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में गंभीर को घमंडी बताते हुए लिखा था कि वह ऐसे बर्ताव करते है जैसे उनमें डॉन ब्रैडमैन और जेम्स बॉन्ड वाले गुण हो। उनका रवैया आक्रामक रहता है लेकिन उनके रिकॉर्ड अच्छे नहीं है। जिसके जवाब में गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि जिस खिलाड़ी को अपनी सही उम्र का पता न हो उसे खुद ही मनोचिकित्सक के पास ले जाने की जरूरत है।

दोनों को मिलकर मुद्दा सुलझाने की जरूरत
दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबे समय से चली आ रही तनातनी पर बात करते हुए वकार का मानना है कि दोनों ही खिलाड़ियों को मिलकर इस मुद्दे को सुलझा लेना चाहिये।
उन्होंने कहा, ‘यह लंबा खिचता जा रहा। दोनों को मेरी सलाह होगी कि कही मिलकर इस बारे में बात करें और अगर ऐसा संभव नहीं है तो शांत रह सकते है। अगर आप दोनों देशों के लोगों से पूछेंगे कि क्या पाकिस्तान और भारत को एक-दूसरे का खिलाफ खेलना चाहिए। लगभग 95 प्रतिशत लोग इससे सहमत होंगे कि इन दोनों के बीच क्रिकेट खेला जाना चाहिए।'

भारत-पाकिस्तान में जल्द खेली जायेगी सीरीज
आपको बता दें कि वकार यूनिस को अभी भी उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जल्द ही भविष्य में द्विपक्षीय सीरीज खेली जायेगी जिससे दोनों देश के रिश्तों में सुधार देखने को मिल सकता है।
उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय श्रृंखला में खेलेंगे। ये मुकाबलें कहा खेले जाएंगे यह नहीं पता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह पाकिस्तान या भारत में होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
