Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तान के सबसे युवा गेंदबाज का दावा, नहीं लगता विराट से डर

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प है। इस बीच खिलाड़ी अपने घरों में लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने साफ किया है कि वह भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को गेंदबाजी करने को तैयार हैं। नसीम शाह के नाम सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। शाह ने इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में हुए टेस्ट मैच के दौरान हैट्रिक ली थी, इस वक्त नसीम शाह की उम्र 16 साल 359 दिन थी।
नशीम शाह ने हाल ही में पाकपैशन को दिये इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वह कोहली का सम्मान करते हैं लेकिन उनसे डरते नहीं हैं।

उन्होंने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा खास होता है और मैं मुझे पहले ही बताया जा चुका है कि इन मैचों से खिलाड़ी हीरो या विलन बन सकता है। अब चूंकि ये मुकाबले बहुत कम होते हैं इसलिए ये खास होते हैं। जब भी मौका मिले मैं भारत के लिए खेलने के लिए तैयार हूं।'

और पढ़ें: साक्षी धोनी का खुलासा, आखिर क्यों #DhoniRetires ट्रेंड होने पर किया था ट्वीट डिलीट

नशीम शाह ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करेंगे और हमेशा से भारत के खिलाफ रोमांचक मैच को और रोमांचक बना देंगे।

उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी कर पाऊंगा। जब भी मौका मिलेगा मैं हमारे फैंस को निराश नहीं करूंगा। जहां तक विराट कोहली की बात है, मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन उनसे डरता नहीं हूं।'

पाकिस्तान के इस युवा तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि भारत के खिलाफ हमेशा अपना बेस्ट दे पाना आसान नहीं होता, हालांकि वह अपने खेल में हमेशा सुधार करते रहने में विश्वास रखते हैं। इसी के कारण वह भारतीय टीम और विराट कोहली का सामना करने को तैयार हैं।

और पढ़ें: इशांत शर्मा ने बताया क्यों पसंद है विराट का साथ, करियर के इस पड़ाव पर कैसा हो रहा महसूस

आपको बता दें कि नसीम शाह पाकिस्तान के लिये टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं, उनसे पहले यह कारनामा मोहम्मद शमी, अब्दुल रज्जाक (एक-एक बार) और वसीम अकरम (दो बार) कर चुके हैं।

Story first published: Tuesday, June 2, 2020, 15:59 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+