रोहित शर्मा को मिलनी चाहिये T20 टीम की कमान, पूर्व क्रिकेटर ने की BCCI से अपील
नई दिल्ली। भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पिछले काफी समय में अपने आपको न सिर्फ खिलाड़ी बल्कि एक अच्छे कप्तान के रूप में भी साबित किया है। यही कारण है कि आये दिन खेल जगत में उन्हें भारतीय टीम की कमान दिये जाने की मांग होती रहती है। रोहित शर्मा ने विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में टीम की कमान भी संभाली है और खुद को साबित करते हुए कई अहम टूर्नामेंट भी जिताये हैं। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में निदाहास ट्रॉफी, एशिया कप समेत कई द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में जीत दर्ज की है।
और पढ़ें: टीम सेलेक्शन को लेकर एमएसके प्रसाद से भिड़े गौतम गंभीर, कहा- बिना अनुभव बने चयनकर्ता
रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपने की मांग करने वालों में अब भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और अतुल वासन का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने स्पोर्टस कीड़ा से बात करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि रोहित को टीम की कमान सौंपी जाये, खास तौर से टी20 प्रारूप की, क्योंकि अब तक उन्होंने खुद को कई बार साबित कर दिया है।
और पढ़ें: CSA ने सौरव गांगुली को ICC अध्यक्ष बनाने वाले बयान से किया किनारा, बताई स्मिथ की निजी राय

अब रोहित को मिलनी चाहिये टी20 टीम की कमान
उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में विराट कोहली भारतीय टीम के लिये तीनों प्रारूप में कप्तानी कर रहे हैं, हालांकि रोहित शर्मा को लगातार टी20 प्रारूप में कप्तान बनाये जाने की मांग उठती रहती है।
इस मामले पर पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन ने कहा,'मुझे लगता है कि अब इसकी जरुरत भी है। विराट वहां सभी प्रारूपों में कप्तानी करना चाहते हैं, लेकिन रोहित ने दिखाया कि वह एक सहज कप्तान हैं। उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है, वह आगे से लीड करते हुए नजर आते हैं। टेस्ट क्रिकेट में, विराट कोहली बॉस हैं, वनडे में, उन्हें अगले विश्व कप तक कप्तानी करनी चाहिए। टी20 के लिए रोहित शर्मा को कमान देकर बीसीसीआई आसानी से विराट कोहली का वर्कलोड और दिमाग से तनाव को कम कर सकता है।'

पंत में दिखती है धोनी की झलक, लेकिन देनें होंगे मौके
वहीं मौजूदा समय में भारतीय टीम में विकेटकीपिंग पर जारी माथापच्ची पर भी अतुल वासन ने अपनी राय रखी और कहा कि पंत में धोनी की झलक दिखाई देती है लेकिन मैनेजमेंट उन्हें संभाल पाने में अभी तक नाकाम रहा है। अगर आप खिलाड़ी ढूंढ रहे हैं तो आपको मौके भी देने होंगे।
उन्होंने कहा,'ऋषभ पंत को जिस तरह से संभाला गया वो दुखद है, वो भारतीय टीम का भविष्य है। उसमें महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखती है, उसे करीब से देखा जाना है। यदि आप उस पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं तो आप उसका खेल बिगाड़ देंगे। एक बार जब आप प्रतिभा की पहचान कर लेते हैं, तो उन्हें मौका भी देना होगा। लोग कह सकते हैं कि वह अपने शॉट चयन को लेकर गैर जिम्मेदार रहा है, लेकिन ये खतरनाक खिलाड़ियों की प्रकृति रही है।'

मैच विनर बनेगा ऋषभ पंत
गौरतलब है कि ऋषभ पंत उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो कि मैदान पर लंबे छक्के लगाने के लिये मशहूर हैं। पंत की तारीफ करते हुए अतुल वासन का मानना है कि वह भविष्य में भारतीय टीम के लिये मैच विनर साबित होंगे।
उन्होंने कहा, 'वह जितने ज्यादा मैच खेलेगा उतना ज्यादा मेच्योर बनेगा। अगर आप उसे 3 मैचों में खिलाते हैं और अगले 5 मैचों में बाहर कर देते हैं तो इससे उसका आत्म-विश्वास गिर जाता है। आपको उसे और मौके देने होंगे। तभी वह आगे चलकर एक मैच विनर बनेगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
