IND vs SA: विराट कोहली ने बताया कैसे लगाते हैं दोहरे शतक, जानें कौन है सबसे खास
नई दिल्ली। विराट कोहली ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का सातवां दोहरा शतक जमाया और इसी के साथ वह भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन करियर की सर्वश्रेष्ठ 254 रन की नाबाद पारी खेली। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने बताया कि उनके करियर में लगाये 7 दोहरे शतक में से कौन सा दोहरा शतक सबसे खास है। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक एंटिगा के नार्थ साउंड स्टेडियम में मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था। कप्तान विराट कोहली ने उस दोहरे शतक के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में लगाए गए दोहरे शतक को सबसे खास बताया।
बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट से बात करते हुए कप्तान कोहली ने कहा, 'सभी दोहरे शतक लगाकर अच्छा लगा, लेकिन अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि एंटिगा में और मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया गया दोहरा शतक खास है क्योंकि एक घर से बाहर और घर में चुनौतीपूर्ण परिस्थतियों में लगाया था।'
और पढ़ें: IND vs SA: विराट कोहली ने मचाया डबल धमाल, पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
इस दौरान कप्तान कोहली ने बताया कि टीम की अगुआई की जिम्मेदारी ही उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि इससे अंत तक टिकने और बड़े टेस्ट शतक जड़ने में मदद मिलती है।
कोहली ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, 'अच्छा लगता है, अपने करियर में इस तरह की छोटी-छोटी उपलब्धियां हासिल करना अच्छा है, सबसे ज्यादा दोहरे शतक बनाना।'
उन्होंने कहा, 'मुझे शुरू में बड़ा स्कोर बनाने में परेशानी होती थी लेकिन जैसे ही मैं कप्तान बना तो आप हमेशा हर वक्त टीम के बारे में ही सोचते रहा। आप सिर्फ अपने खेल के बारे में नहीं सोच सकते। इसी प्रक्रिया में आप अपनी सोच से ज्यादा बल्लेबाजी कर लेते हो, अब लंबे समय से मानसिकता यही रही है।'
और पढ़ें: HISTORY: पाकिस्तान क्रिकेट का वो काला दिन जब 2 दिन में खत्म हुआ टेस्ट मैच
कोहली ने दूसरे दिन आठ घंटे तक बल्लेबाजी की। इस पर कप्तान ने कहा, 'यह मुश्किल है लेकिन अगर आप टीम के बारे में सोचते हो तो आप जितनी बल्लेबाजी कर सकते हो उससे तीन-चार घंटे ज्यादा बल्लेबाजी कर जाते हो। यहां काफी उमस थी। मेरे लिए सिर्फ यही एक चुनौती थी। फिर रवींद्र जडेजा आए और उनके साथ आपको तेज भागना पड़ता है।'
हनुमा विहारी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर जडेजा को नंबर-6 पर भेजा गया था। इस पर कोहली ने कहा, 'हमारी रणनीति साफ थी कि हमें 600 रन बनाने हैं और आज शाम तक उन्हें बल्लेबाजी पर बुलाना है। जड्डू ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और इसी कारण मुझे ज्यादा जोखिम नहीं लेना पड़ा। साझेदारी ने चीजों को सही तरह से रख दिया और हम ने अंत में 15 ओवर गेंदबाजी भी की।'
और पढ़ें: India vs South Africa Women: भारत ने फिर दक्षिण अफ्रीका को रौंदा, 5 विकेट से हरा जीती सीरीज
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पुणे के मैदान पर 7वां दोहरा शतक लगाकर दिग्गज सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग को पीछे छोड़ दिया। इस 30 साल के खिलाड़ी के नाम अब 26 टेस्ट अैर 43 वनडे शतक हैं। साथ ही उन्होंने टेस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन के 6996 रन को भी पीछे छोड़ दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
