For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Viral Video: सड़कों पर नाच रहा था पाकिस्तानी खिलाड़ी, नाचते-नाचते डाले पैसे

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हसन अली मैदान पर और मैदान के बाहर अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहूर हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आते हैं। दुनिया भर में फैली वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खिलाड़ी मैदान से दूर हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स के काफी नजदीक, इसी मौके का फायदा उठाकर हसन अली के दोस्तों ने इस खिलाड़ी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह विदेशी सड़कों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर आसिफ अली ने शेयर किया है जिसमें हसन अली के साथ एक विदेशी लड़की भी डांस करती नजर आ रही है। हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं है कि यह कब और कहां की है। रिपोर्टों पर नजर डालें तो यह वीडियो 2019 विश्व कप की है जिसके बाद से हसन अली लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं।

और पढ़ें: 2011 विश्व कप फाइनल को फिक्स बताने वाले खेल मंत्री को जयवर्धने का करारा जवाब

इस वीडियो में हसन अली बिंदास तरीके से नाचते हुए नजर आते हैं, जिसे देखकर वहां इकट्ठे लोग संगीत बजा रहे आदमी के बैग में पैसे डालकर आगे निकल जाते हैं। हसन अली ने पिछले साल ही भारतीय मूल की शामिया आरजू से शादी की थी।

गौरतलब है कि हसन अली फिलहाल पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं, जो कि उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन के दौरान उभरी थी, हालांकि कोरोना वायरस के चलते उन्हें रिकवरी करने का काफी मौका मिल गया। इससे पहले पिछले साल सितंबर में भी हसन अली को पीठ दर्द की समस्या हुई थी जिसके पीसीबी ने साफ किया था कि शायद इसके लिये उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है।

और पढ़ें: रवि शास्त्री में नहीं था बिल्कुल भी टैलेंट, कपिल देव ने सुरेश रैना को बताया

इसको लेकर पीसीबी ने साफ किया था कि वह हसन अली को इलाज के लिये विदेश भेजना चाहती है लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह मुमकिन नहीं हो पाया है। इसी के चलते पीसीबी ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं दिया।

View this post on Instagram

Veera 1 ware fer 🥳

A post shared by Asif Ali (@asif9741) on

Story first published: Friday, June 19, 2020, 14:39 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+