For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बॉल टैंपरिंग मामले में फंसा यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानें पीसीबी ने क्या सुनाई सजा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) घरेलू क्रिकेट में बॉल टैम्परिंग करने के लिए जुर्माना लगाया है। टेस्ट में पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाजी करने वाले अहमद शहजाद पर कायद-ए-आजम ट्राफी में सिंध के खिलाफ उनकी टीम सेंट्रल पंजाब की गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाये जाने के बाद 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। पीसीबी के अनुसार यह घटना सिंध की बल्लेबाजी के दौरान पहली पारी के 17वें ओवर में घटी जब एक सामान्य जांच के बाद अम्पायरों ने पाया की फील्डिंग करने वाली टीम ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की है। मामला मैच रैफरी के पास पहुंचा जिन्होंने निर्णय लिया कि एक कप्तान के रूप में शहजाद को इसका जिम्मेदार ठहराया जाएगा। फिर उन्हें पीसीबी आचार संहिता के तहत उन्हें एक नोटिस जारी किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि शहजाद को धारा 2.14 के अंतर्गत लेवल एक के आरोप का दोषी पाया गया जो मैच के दौरान गेंद की स्थिति में बदलाव करने से संबंधित है। शहजाद ने हालांकि, अपने ऊपर लगे आरोप नहीं माना था, लेकिन बाद में सुनवाई हुई और उन्हें दोषी करार दिया गया।

और पढ़ें: IND vs BAN, Preview: बांग्लादेश के खिलाफ पंत-राहुल पर होंगी नजरें, जीत से करना चाहेगी आगाज

शहजाद ने सुनावाई के दौरान कहा, 'गेंद की स्थिति मैदान के कारण खराब हुई न कि किसी खिलाड़ी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मैंने मैच अधिकारियों को यह बात बताई, लेकिन उन्होंने जोर डाला कि मैं उनका निर्णय मान लूं और उसका सम्मान करूं।'

इस मामले को मैच रैफरी के समक्ष रखा गया जिन्होंने ड्रा हुए मैच के बाद मामले की सुनवाई की। मैदानी अंपायर मोहम्मद आसिफ और जमीर अहमद ने पाया कि फील्डिंग कर रही टीम के एक सदस्य ने गलत तरीक से गेंद बदल दी है।

पीसीबी ने कहा, 'अहमद ने इस आरोप को स्वीकार नहीं किया इसलिये मैच के बाद सुनवाई हुई जिसमें अहमद को दोषी पाया गया। '

और पढ़ें: 1st T20, IND vs BAN: तो क्या बांग्लादेश से डर गए रोहित शर्मा, मैच से पहले जानें क्या बोले

वहीं आरोपों से इंकार करते हुए शहजाद ने कहा, 'मैं कभी भी ऐसी घटना को अंजाम नहीं दूंगा और न ही अपने साथियों को इस तरह से खेल के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए कहूंगा।' अहमद शहजाद पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट, 81 वनडे और 59 टी-20 मैच खेले हैं।

Story first published: Saturday, November 2, 2019, 19:46 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+