Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में जश्न के दौरान तौलिए में घुस गया यह शख्स!

कोलकाता। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 मैंचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 50 रनों से हराकर सीरीज में 2-0से बढ़त बना ली है। जीत के बाद भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया। हालांकि ये जश्न जीत का नहीं बल्कि मनीष पांडे के जन्मदिन का था। वैसे तो मनीष पांडे का जन्मदिन 10 सितंबर को था लेकिन उन्होंने इसका जश्न टीम इंडिया के साथ नहीं मनाया था।

इस दौरान वो कर्नाटक प्रीमियर लीग में खेल रहे थे। कोलकाता में जीत के बाद टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में एक सरप्राइज केक कटिंग कार्यक्रम रखा, जिसे देखकर मनीष पांडे हैरान रह गए।

इसे भी पढ़ेंः- 1983 वर्ल्ड कप जीत पर बनेगी फिल्म, ये कपूर बनेगा कपिल देव

वीडियो में मनीष पांडे का रिएक्शन देखकर लगता है कि उन्हें इस बारे में पता नहीं था कि टीम इंडिया उनका जन्मदिन मनाने वाली है। मनीष पांडे तौलिए में थे और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद पांडे ने केक काटा, और उसके बाद खिलाड़ियों ने उनके मुंह पर केक लगा दिया। हालांकि इस बीच धोनी पीछे सोफे पर मस्ती के मूड में बैठे-बैठे हस रहे थे। हालांकि बाद में धोनी ने भी केक खाया।

इसे भी पढ़ेंः- कुलदीप यादव की रिकॉर्ड हैट्रिक पर नतमस्तक हुआ क्रिकेट वर्ल्ड, चाइनामैन को ऐसे किया सलाम

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+