For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने महिला क्रिकेटर्स के लिये किया बड़ा ऐलान, अब पैरेंटिग को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश की महिला क्रिकेटर्स में पैरेंटिंग को बढ़ावा देने के लिये नई पैरेंटल पॉलिसी का ऐलान किया है जिसके तहत सभी महिला खिलाड़ियों को अब मातृत्व अवकाश के रूप में 12 महीनों की छुट्टी दी जायेगी। इतना ही नहीं पुरुष खिलाड़ियों को भी पैटर्नल लीव के तहत 30 दिनों की छुट्टी मिलेगी। पीसीबी ने साफ किया है कि बोर्ड की तरफ से जारी की गई इस योजना का लाभ सभी खिलाड़ी तुरंत प्रभाव से ले सकते हैं। इस पॉलिसी के तहत न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तर्ज पर पीसीबी भी अपने महिला खिलाड़ियों को 12 महीने तक खेल के मैदान से दूर रहने के बावजूद अगले साल के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाये जाने का अधिकार दे रही है।

मैटरनिटी लीव समाप्त होने के बाद महिला क्रिकेटर्स फिर से क्रिकेट की गतिविधियों का हिस्सा बन सकती हैं। इसके लिये बोर्ड की तरफ से सभी प्रकार की मेडिकल और फिजिकल सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। पीसीबी की नई पॉलिसी के अनुसार मां बनने के बाद अगर खिलाड़ी अपने बच्चे के साथ किसी टूर्नामेंट या सीरीज का हिस्सा बनती है तो बोर्ड बच्चे की देखभाल के लिये उसके पसंद के सहयोगी को साथ भेजने का इंतजाम करेगा।

और पढ़ें: UAE के अलावा इन दो देशों में भी हो सकता है IPL 2021 के बचे हुए मैचों का आयोजन

इस दौरान सहयोगी के रहने और सफर करने के खर्चे को बोर्ड उठायेगा जिसे बाद में बराबर बांटा जायेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने नई पॉलिसी के बारे में बात करते हुए कहा कि बोर्ड का कर्तव्य है कि वह अपने खिलाड़ियों की देखभाल करे और हर मोड़ पर उनकी मदद के लिये तैयार रहे। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये हमने पैरेंटल सपोर्ट पॉलिसी का निर्माण किया है जिससे हम अपने प्रोफेशनल खिलाड़ियों की मदद कर सकें। इससे खिलाड़ियों को जिंदगी के अहम मोड़ पर करियर की चिंता नहीं होगी।

वसीम खान ने इस पॉलिसी को समाज के विकास के लिये जरूरी बताते हुए कहा कि महिला क्रिकेटर्स ने हमारे देश की महिलाओं को दुनिया भर में एक नई पहचान दिलाई है, ऐसे में उनके सपोर्ट के लिये यह पॉलिसी काफी जरूरी है। इससे ज्यादा से ज्यादा महिला खिलाड़ियों को देश के लिये खेलने की प्रेरणा मिलेगी।

और पढ़ें: पार्थिव पटेल ने बताया क्यों IPL 2021 की कहानी हैं मोहम्मद सिराज, RCB को मिली मनचाही शुरुआत

गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान की दिग्गज महिला क्रिकेटर बिस्माह मारूफ ने मां बनने के लिए अनिश्चितकाल का ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब इस पॉलिसी के आ जाने के बाद उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा और वो इसका फायदा उठाने वाली पहली पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर होंगी।

आपको बता दें कि पीसीबी के अगले सेशन 2020-21 के लिए सिर्फ 2 महीने का समय बाकी रह गया है लेकिन इस पॉलिसी के तहत बिस्माह मारूफ को फिर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी जायेगी।

Story first published: Thursday, May 6, 2021, 20:39 [IST]
Other articles published on May 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+