'मुझे पाकिस्तान की टीम में मिलनी चाहिये थी जगह' , T20 World Cup टीम से बाहर होने पर दुखी हुए वहाब रियाज

नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज के लिये फ्रैंचाइजी क्रिकेट के हिसाब से यह साल काफी शानदार गुजरा है। बायें हाथ के इस गेंदबाज ने पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के लिये शानदार प्रदर्शन किया और डेथ ओवर्स में नियमित रूप से विकेट हासिल करते रहे, जिसके दम पर उनकी टीम पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। रियाज ने अपनी शानदार फॉर्म को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित किये गये द हंड्रेड के पहले संस्करण में भी जारी रखा।

वहाब रियाज ने ट्रेंट रॉकेटस के लिये पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी की और 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। हालांकि द हंड्रेड के दौरान उनकी पीठ में लगी चोट के चलते द हंड्रेड में उनका समय छोटा रह गया, जिसके बाद रियाज ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में सफलतापूर्वक वापसी की और अब तक खेले गये 5 मैचों में 6 विकेट हासिल कर चुके हैं।

जहां एक ओर सभी को लग रहा था कि वहाब रियाज का प्रदर्शन जिस तरह का रहा है उन्हें पाकिस्तान की टी20 विश्वकप टीम में जगह मिलना बिल्कुल तय है लेकिन चयनकर्ताओं ने जब टीम का ऐलान किया तो इस खिलाड़ी को जगह नहीं मिल सकी।

और पढ़ें: इंग्लिश खिलाड़ियों ने IPL में खेलने से किया इंकार तो टीमों ने ढूंढ निकाला रिप्लेसमेंट, जानें किसे मिली जगह

उल्लेखनीय है कि वहाब रियाज अब तक पाकिस्तान के लिये सभी प्रारूपों में 154 मैच खेल चुके हैं लेकिन वह पाकिस्तान की टीम में नियमित नहीं रह सके हैं। पाकपैशन डॉट नेट को दिये एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में वहाब रियाज ने टी20 टीम में शामिल नहीं किये जाने पर अपनी राय रखी है और बताया कि उन्हें टीम के लिये ज्यादा खेलने का मौका क्यों नहीं मिला है।

उन्होंने कहा,'जी हां, मेरा मानना है कि मुझे पाकिस्तान के लिये और ज्यादा मौक मिलने चाहिये थे जितने मुझे मिले हैं। लेकिन मेरे लिये सबसे बड़ी दिक्कत तब हुई जब पाकिस्तान के घरेलू मैचों को यूएई में शिफ्ट करना पड़ा, जहां पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स को अधिक मदद मिल रही थी। घरेलू मैदान के तौर पर यूएई में खेले गये इन मैचों के दौरान कई सारे तेज गेंदबाजों का करियर अधर में लटका जिसमें एक मेरा भी नाम है। लेकिन किसे पता है कि भविष्य में क्या रखा है, हालांकि मुझे उम्मीद है कि अभी भी कुछ अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने का मौका मिलेगा।'

और पढ़ें: 'मेरा दांत टूट गया तो अब क्या इसका दोषी भी IPL है', आलोचना को लेकर इरफान पठान ने कसा तंज

गौरतलब है कि टी20 विश्वकप के लिये टीम का ऐलान करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम मैनेजमेंट को लगातार खेल विशेषज्ञों और आलोचकों की ओर से आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। एक्सपर्टस का मानना है कि टी20 विश्वकप की टीम में सरफराज अहमद और शोएब मलिक जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिये था।

आपको बता दें कि चयनकर्ताओं ने इन अनुभवी खिलाड़ियों की जगह टी20 टीम में कुछ नये चेहरों को शामिल किया है, जिसमें आजम खान, मोहम्मद हसनैन और खुशदिल शाह को जगह दी है।

Story first published: Saturday, September 11, 2021, 23:16 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+