For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वसीम जाफर ने बताया टी20 विश्व कप में कैसे साथ खेल सकते हैं पंत, धोनी और राहुल

नई दिल्ली। भारत के घरेलू क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम से मशहूर वसीम जाफर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के सबसे बड़े सवाल का जवाब दिया है और कोशिश की है उस सवाल का जवाब देने की जिसमें यह बताया है कि कैसे भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में पूर्व कप्तान एमएस धोनी, केएल राहुल और ऋषभ पंत को एक साथ खिलाया जा सकता है। इतना ही नहीं वसीम जाफर ने यह भी बताया कि टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में किसे खिलाना चाहिये।

और पढ़ें: जब विराट कोहली के जश्न को देखकर जस्टिन लैंगर को पंचिंग बैग जैसा हुआ महसूस

वसीम जाफर ने हाल ही में क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया है और वह बल्लेबाजी कोच के रूप में आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ वापसी कर रहे हैं।

और पढ़ें: T20 World Cup में वापसी पर एबी डिविलियर्स ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है प्लान

धोनी से आगे नहीं सोच सकता भारत

धोनी से आगे नहीं सोच सकता भारत

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि अगर भारत के लिये एमएस धोनी पूरी तरह से फिट हैं और फॉर्म में हैं तो उनसे आगे कोई सोच नहीं सकता। इसको लेकर जाफर ने ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा,' अगर धोनी फिट हैं और फॉर्म में हैं तो हम उनसे आगे नहीं सोच सकते क्योंकि विकेट के पीछे और निचले क्रम में वह बड़ी सम्पत्ति हैं।'

टीम में धोनी होंगे राहुल और पंत को होगा यह फायदा

टीम में धोनी होंगे राहुल और पंत को होगा यह फायदा

वसीम जाफर ने इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की टीम पर बात करते हुए अगर प्लेइंग इलेवन में धोनी होंगे तो लोकेश राहुल और ऋषभ पंत पर से भार कम होगा। राहुल इस समय सीमित ओवरों में भारत के लिए मुख्य विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने लिखा,'प्लेइंग इलेवन में एमएस धोनी के होने से विकेटकीपिंग में केएल राहुल से दबाव हट जायेगा और अगर भारत बाएं हाथ का बल्लेबाज चाहता है तो पंत भी खेल सकते हैं। इस तरह यह तीनों बल्लेबाज एक साथ प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं।'

धोनी की वापसी में लग सकता है समय

गौरतलब है कि पिछले साल इंग्लैंड में आयोजित हुए विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के बाद से एमएस धोनी लगातार मैदान से बाहर चल रहे हैं। वह लगातार ब्रेक पर हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के जरिये मैदान पर वापसी करने वाले थे।

हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए धोनी के फैन्स और लंबा हो गया क्योंकि आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दिया गया है और ऐसी उम्मीद है कि इसे जुलाई से सितंबर के बीच कराया जा सकता था। इससे पहले आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी।

Story first published: Friday, March 20, 2020, 14:09 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+