For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs BAN: मोहम्मद हाफिज ने बताया कब लेंगे क्रिकेट से संन्यास

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टीम में लंबे समय बाद वापसी करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने बताया कि वह जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं। मोहम्मद हाफिज ने बताा कि वह इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद संन्यास लेना चाहेंगे। बांग्लादेश 24 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के खेलने के लिये आ रही है और मोहम्मद हाफिज और शोएब मलिक की पाकिस्तान टीम में वापसी हुई है। सीरीज का पहला मैच लाहौर में खेला जायेगी।

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं टी-20 विश्व कप खेलना चाहता हूं और फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना चाहूंगा।'

और पढ़ें: U19 World Cup: 18 साल के अफगानी मिस्ट्री स्पिनर के सामने पस्त हुई अफ्रीका, 15 रन दे झटके 6 विकेट

मोहम्मद हाफिज ने पाकिस्तान के लिये 2003 में डेब्यू किया था, उन्होंने पाकिस्तान के लिये 55 टेस्ट मैचों में 3652 रन बनाए हैं और 53 विकेट लिए हैं। मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के लिये 218 वनडे मैचों में शिरकत की है।

उन्होंने कहा, 'मैं पाकिस्तान के लिए 17 साल तक खेला और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। कई बार मैंने अपनी गेंदबाजी को मिस किया।'

और पढ़ें: IND vs AUS: इन 5 खिलाड़ियों के चलते राजकोट में पहली बार जीता भारत, सीरीज में कराई वापसी

अपने करियर के दौरान मोहम्मद हाफिज का गेंदबाजी एक्शन लगातार विवादों में रहा और संदिग्ध पाए जाने के कारण उन पर गेंदबाजी करने पर बैन भी लगा। इस दौरान उन्होंने 50 ओवरों के प्रारूप में 6614 रन और 139 विकेट लिए हैं। हफीज पाकिस्तान की टी-20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। वह पाकिस्तान टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

Story first published: Saturday, January 18, 2020, 14:46 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+