For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान ने किया T20 टीम का ऐलान, वापस लौटे शोएब मलिक-मोहम्मद हाफिज

नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ उसके घर में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिये बांग्लादेश टीम 22 जनवरी को रवाना होगी। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज को लेकर अपनी 15 सदस्यीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ इस टी20 सीरीज के लिये पाकिस्तान की टीम में कई चौंकाने वाले खिलाड़ियों की वापसी हुई है।

और पढ़ें: ICC U19 World Cup: यंग टीम इंडिया को विराट कोहली का खास संदेश, बताया-कैसे 2008 में जीते खिताब

एक तरफ एहसान अली, अमद बट्ट और हैरिस राउफ जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया है जिन्हें बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करेंगे तो वहीं टीम में मोहम्मद हाफिज और अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।

मुख्य कोच मिसबाह उल हक की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयनसमिति ने अनुभवी तेज गेंदबाज वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर को बाहर कर दिया है। यह सीरीज 24, 25, और 27 जनवरी को लाहौर से शुरु होगा।

और पढ़ें: एमएस धोनी के भविष्य पर हरभजन का बड़ा बयान, कहा- नीली जर्सी में अब नहीं दिखेंगे पूर्व कप्तान

चयनकर्ताओं ने इस घरेलू सीरीज के लिए आसिफ अली, फखर जमान, हैरिस सोहैल, इमाम उल हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान और वहाब रियाज को टीम से बाहर रखा है।

ये खिलाड़ी पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे और पाकिस्तान को उस सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें: सिर्फ धोनी ही नही इन दिग्गज खिलाड़ियों से भी छिना है BCCI Contract, जानें क्या होता है यह करार

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टी20 टीम : बाबर आजम (कप्तान), एहसान अली, अमद बट्ट, हेरिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मूसा खान, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक, उस्मान कादिर।

Story first published: Friday, January 17, 2020, 10:45 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+