PAK vs NZ: पाकिस्तान के नये कोच बन सकते हैं सक्लैन मुश्ताक-वकार यूनिस, मिस्बाह उल हक को करेंगे रिप्लेस

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम 18 साल के बाद पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज खेलने के लिये पहुंची है, जहां पर उसे पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टीम मैनेजमेंट में नया बदलाव होने जा रहा है। खबरों के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सक्लैन मुश्ताक और वकार यूनिस पाकिस्तान के नये हेड कोच बनने की लिस्ट में शुमार है। उल्लेखनीय है कि मिस्बाह उल हक कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।

ऐसे में 17 सितंबर से घर पर खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान मिस्बाह टीम के साथ हेड कोच के रूप में मौजूद नहीं होंगे। वकार यूनिस पहले से ही टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में पाकिस्तान मैनेजमेंट के साथ जुड़े हुए हैं तो वहीं पर पूर्व स्पिनर सक्लैन मुश्ताक पाकिस्तान के नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर में खिलाड़ियों के विकास पर काम कर रहे हैं।

और पढ़ें: 'रहाणे को ब्रेक देने का समय आ गया है', ओवल में खराब बल्लेबाजी पर लक्ष्मण ने की आलोचना

उल्लेखनीय है कि मौजूदा क्वारंटीन प्रोटोकॉल को देखते हुए पीसीबी मिस्बाह उल हक को टीम में जगह मिलती नजर नहीं आ रही है। क्रिकेट पाकिस्तान की ओर से 4 सितंबर को की गई रिपोर्ट के अनुसार मिस्बाह के वापसी करने न करने को लेकर फिलहाल चर्चा की जा रही है और जल्द ही फैसला लिया जायेगा कि उन्हें बायोबबल में जगह मिलेगी या नहीं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में 17, 19 और 21 सितंबर को खेले जाने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये अपनी 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ रावलपिंडी के मैदान पर सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है।

और पढ़ेंं: IND vs ENG: ओवल में भारतीय टेलएंडर्स ने मचाया धमाल, इंग्लैंड को दिया 368 रनों का विशाल लक्ष्य

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की टीम ने स्टेडियम में दर्शकों की वापसी के लिये एनओसी का एप्रूवल भी ले लिया है जिसके बाद वनडे सीरीज में 4500 तो टी20 सीरीज में 5500 दर्शकों की वापसी होगी। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड की टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने पहुंची है जहां पर पहले 2 मैचों में हार के बाद वो सीरीज में 2-0 से पीछे चल रहे हैं।

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम: बाबर आजम, फखर जमान, इमाम उल हक, अब्दुल्लाह शफीक, सौद शकील, खुशदिल शाह, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हैरिस, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर, जाहिद महमूद, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, रउफ, हसनैन अली, शाहबवाज दहानी।

Story first published: Sunday, September 5, 2021, 23:29 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+