For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NZ vs PAK: शोएब मलिक के दम पर पाकिस्तान ने लिया न्यूजीलैंड से बदला, 5 विकेट से हराकर जीता दूसरा मैच

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का विजयी अभियान शारजाह के मैदान पर भी जारी रहा, जहां पर उसका सामना न्यूजीलैंड की टीम के साथ हुआ और पाकिस्तान की टीम ने इस मैच को 5 विकेट से जीतकर इस विश्वकप में अपनी दूसरी जीत हासिल की है। शारजाह के मैदान पर खेले गये इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हैरिस राउफ (4 विकेट) के दम पर न्यूजीलैंड की टीम को 134 रन के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन कीवी गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग कर अपनी टीम की वापसी करायी, हालांकि पाकिस्तान के लिये शोएब मलिक (26) और आसिफ अली (27) ने छठे विकेट के लिये 48 रनों की अहम साझेदारी कर अपनी टीम को 18.4 ओवर्स में जीत दिला दी।

और पढ़ें: 'उसका हिंदुओं के बीच नमाज पढ़ना मेरे लिये खास', वकार यूनिस के अटपटे बयान पर हर्षा भोगले ने दिया करारा जवाब

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम ने ग्रुप बी में 2 जीत के साथ एक बार फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है, जबकि अफगानिस्तान की टीम दूसरे पायदान पर काबिज है। पाकिस्तान की यह जीत भारत के लिहाज से भी काफी जरूरी थी क्योंकि न्यूजीलैंड के पहला मैच हारने के बाद विराट सेना को रविवार को खेले जाने वाले मुकाबला दोनों के लिये करो या मरो साबित हो सकता है और जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह ग्रुप बी से सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम बन सकती है।

और पढ़ें: NZ vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, विश्वकप से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दिलायी अच्छी शुरुआत

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दिलायी अच्छी शुरुआत

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्वकप से पहले न्यूजीलैंड टीम की ओर से सुरक्षा का हवाला दौरा देकर सीरीज रद्द करने के फैसले पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि वो इसका बदला विश्वकप में कीवी टीम को हराकर लेंगे। पाकिस्तान की टीम ने विश्वकप में न्यूजीलैंड को हराकर आखिरकार वो बदला भी ले लिया। हालांकि पाकिस्तान के लिये यह जीत आसान नहीं रही थी।

न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की सलामी जोड़ी बाबर आजम (9) और मोहम्मद रिजवान (33) ने सधी हुई शुरुआत की, हालांकि 28 रनों की साझेदारी करने के बाद बाबर आजम तेज गेंदबाज टिम साउथी की गेंद पर बोल्ड हो गये। वहीं ईश सोढी ने खतरनाक नजर आ रहे मोहम्मद रिजवान और फखर जमान का विकेट लेकर न्यूजीलैंड की वापसी कराई।

ईश सोढ़ी ने कराई कीवी टीम की वापसी

ईश सोढ़ी ने कराई कीवी टीम की वापसी

ईश सोढ़ी के दोहरे झटके के बाद मिचेल सैंटनर ने मोहम्मद हाफिज (11) का विकेट चटकाया तो वहीं पर ट्रेंट बोल्ट ने इमाद वसीम (11) को वापस पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की टीम के 5 विकेट महज 87 रन पर गिरा दिये। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान की टीम 87 रन के स्कोर पर 5 विकेट खो चुकी थी और उसे जीत के लिये 30 गेंदों में 48 रनों की दरकार थी और जिस तरह से पाकिस्तानी बल्लेबाज आउट हो रहे थे उससे मैच फंसता नजर आ रहा था।

मलिक-आसिफ ने जिताया मैच

मलिक-आसिफ ने जिताया मैच

गौरतलब है कि तभी पाकिस्तान के सबसे अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने आसिफ अली के साथ छठे विकेट के लिये 48 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। शोएब मलिक ने 20 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रनों का योगदान दिया तो वहीं पर आसिफ अली ने 12 गेंदों में 3 छक्के और एक चौका लगाकर नाबाद 27 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। पाकिस्तान की टीम को अब अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेलना है।

Story first published: Tuesday, October 26, 2021, 23:19 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+