नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हार-जीत एक तरफ लेकिन पाकिस्तान अपनी ओंछी हरकतों से बाज़ नहीं आता। पाकिस्तान के एक्सप्रेस टीवी ने भारतीय टीम का मजाक उड़ाया है। चैनल ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान के साथ विराट कोहली की तस्वीर दिखाकर भारत का मजाक बनाया है। चैनल ने एक पोस्टर बनाया है जिसमें इरफान की लंबाई 7 फीट दिखाई गई है और विराट कोहली की 1 इंच। T20 WC: विराट ने गिफ्ट किया आमिर को अपना बैट, पेश की दोस्ती की नई तस्वीर
अगर पाकिस्तान की मीडिया या फिर वहां के लोग ये भूल गए हों तो यादा दिलाना चाहता हूं कि एशिया कप फाइनल मुकाबले से पहले बांग्लादेश के भी एक प्रशंसक ने तस्वीर के जरिए भारतीय टीम और कप्तान धोनी का बेहद भद्दे तरीके से मजाक उड़ाया था। एक पोस्टर में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद भारत के कप्तान धोनी का कटा सिर हाथ में लेकर हुंकार लगा रहे थे। हाल क्या हुआ था ये किसी से छिपा नहीं।