मोहम्मद शमी ने निकाला क्रिकेट में सलाइवा बैन का तोड़, कहा- अब ऐसे करायेंगे स्विंग
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते आने वाले समय में न सिर्फ आम आदमी के जीने का तरीका बदल जायेगा बल्कि भविष्य में होने वाले खेलों पर भी इसका गहरा असर देखने को मिलेगा। क्रिकेट की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय संस्था आईसीसी भी इसी को लेकर काफी चिंतित है और दोबारा क्रिकेट शुरु होने की स्थिति में खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखने के लिये उसने खेल और खिलाड़ियों से जुड़े कुछ नये नियम बनाने की तैयारी कर ली है। इस फेहरिस्त में आईसीसी ने मैच के दौरान गेंद को चमकाने के लिये पसीने और सलाइवा (थूक) का इस्तेमाल करने के नियम पर बैन लगाने की तैयारी कर ली है।
और पढ़ें: सबसे बड़े खेल पुरस्कार के लिये भेजा गया विनेश फोगाट का नाम, अर्जुन अवॉर्ड की रेस में यह दिग्गज शामिल
आईसीसी की ओर से दिये गये इस प्रस्ताव पर कई दिग्गज गेंदबाजों ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो मैच गेंदबाज से ज्यादा बल्लेबाज के पक्ष में चला जायेगा और गेंदबाज रिवर्स स्विंग नहीं करा पायेगा। इस भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दावा किया है कि इस नियम के बैन होने के बावजूद वह गेंद को रिवर्स स्विंग करा सकते हैं।
और पढ़ें: इंस्टाग्राम के फैन पेज पर भड़की क्रिकेटर मनोज तिवारी की पत्नी, कहा- 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई..'

बिना लार के भी गेंद से होती है रिवर्स स्विंग
जहां आईसीसी की ओर से गेंद को चमकाने के लिये लगने वाले सलाइवा पर दिग्गज गेंदबाज चिंतित हैं वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मानना है कि वह लार पर प्रस्तावित बैन लगने के बावजूद गेंद को रिवर्स स्विंग करा सकते हैं, बशर्ते उसकी चमक बरकरार रखी जाये।
रोहित जुगलान के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान मोहम्मद शमी ने कहा, 'मुश्किलें होंगी। बचपन से ही हम लार के इस्तेमाल के आदी हैं। अगर आप तेज गेंदबाज हैं तो अपने आप ही गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल करने लगते हो। लेकिन हां, अगर आप सूखी गेंद की चमक को बरकरार रख पाए तो यह निश्चित तौर पर रिवर्स स्विंग करेगी।'

थूक वाली बात पसीने में नहीं
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले की अगुआई वाली आईसीसी की क्रिकेट समिति ने अपने प्रस्ताव में खिलाड़ियों से गेंद को चमकाने के लिए थूक की जगह पसीने का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है, हालांकि मोहम्मद शमी का मानना है कि इससे इससे तेज गेंदबाज को मदद नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा, 'पसीना और लार अलग तरीके से काम करते हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे मदद मिलेगी। मैंने कभी लार के बिना गेंदबाजी का प्रयास नहीं किया। अब कोरोना वायरस महामारी के कारण लार के इस्तेमाल को रोकना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।'

मैदान पर खलती है धोनी की कमी
इस लाइव सेशन के दौरान जब शमी से पूछा गया कि उन्हें मैदान पर किस चीज की कमी खलती है तो इस तेज गेंदबाज ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। शमी ने बताया कि मैदान के अंदर हो या बाहर खिलाड़ियों को हमेशा माही की कमी खलती है।
उन्होंने कहा, 'आईपीएल के अलावा हर प्रारूप में मैं उनके नेतृत्व में खेला हूं। जहां तक मार्गदर्शन का सवाल है वह अपने साथियों के साथ हमेशा इस तरह का व्यवहार करते हैं कि आपको लगेगा ही नहीं कि वह एमएस धोनी हैं। वह इतने बड़े खिलाड़ी हैं। उन्हें लेकर मेरी काफी यादें हैं। हम अब भी सोचते हैं कि माही भाई आएंगे और उनके साथ खेलने में मजा आएगा।'

शमी ने बताया करियर का सर्वश्रेष्ठ लम्हा
साल 2018-19 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे मोहम्मद शमी इस साल दिसंबर में प्रस्तावित 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। खासतौर से विदेशी सरजमीं पर खेले जाने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर। इस दौरान मोहम्मद शमी ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ लम्हे के बारे में बात करते हुए कहा कि पिछले साल विश्व कप के दौरान वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ ली गई हैट्रिक उनके जीवन का सबसे बेहतरीन लम्हा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
