For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

प्रेगनेंट हैं पैट कमिंस की मंगेतर, मदर्स डे पर केकेआर ने दी बधाई

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी20 विश्व कप से पहले पैरेंटस बनने वाले हैं। पैट कमिंस ने एक महीने पहले खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी मंगेतर बेकी बॉस्टन के लिये 9.5 मिलियन डॉलर का विला खरीदा है। पैट कमिंस की गर्लफ्रैंड बेकी बॉस्टन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप के साथ एक तस्वीर शेयर करते यह खबर फैन्स के साथ शेयर की।

वहीं रविवार को मदर्स डे के मौके पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने इस खिलाड़ी की तस्वीर को शेयर करते हुए पैरेंटस बनने की बधाई दी और लिखा कि मदर्स डे पर इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती। बेकी ने अपनी पोस्ट में तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अब मैं अपनी खुशी को और नहीं छुपा सकती, बेबी बोस्टन कमिंस स्प्रिंग में हमें ज्वाइन करने वाली है।

और पढ़ें: क्या WTC फाइनल के बाद आयोजित होंगे IPL 2021 के बचे हुए मैच, सौरव गांगुली ने दिया जवाब

वहीं बेकी की पोस्ट पर पैट कमिंस के साथी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने बधाई देते हुए सेंसेशनल न्यूज लिखा। उल्लेखनीय है कि पैट कमिंस और बेकी बॉस्टन लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं और पिछले साल फरवरी में दोनों ने सगाई की थी।

गौरतलब है कोरोना वायरस के चलते आईपीएल को बीच में ही रोकना पड़ा जिसके बाद सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कोच और अधिकारी मालदीव में वक्त गुजार रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से आने वाली सभी फ्लाइट पर 15 मई तक के लिये ट्रैवल बैन लगाया हुआ है, जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई दल मालदीव में वक्त गुजार रहा है और फिर वहीं से ऑस्ट्रेलिया के लिये उड़ान भरेगा।

और पढ़ें: मदर्स डे पर रोहित शर्मा ने बताया जर्सी नंबर 45 का राज, राशिद खान को आई मां की याद

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते भारत में हालात बहुत खराब हैं और हर रोज लगभग 4 लाख नये केस सामने आ रहे हैं। पैट कमिंस ने इससे लड़ने के लिये यूनिसेफ के इंडिया राहत कोष में 50 हजार यूएस डॉलर का दान किया है।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 21:31 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+