PBKS vs RR: डेब्यू मैच में छाये चेतन सकारिया, बॉलिंग ही नहीं फील्डिंग में भी किया कमाल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का चौथा मैच वानखेड़े के मैदान पर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेला गया जहां पर संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने केएल राहुल (91), दीपक हुड्डा (64) और क्रिस गेल (40) की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने का काम किया। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने राजस्थान की टीम के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 छक्के 18 चौके लगाने का काम किया।
इस दौरान संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी को रोकने के लिये 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। जहां एक ओर राजस्थान के गेंदबाज पिटते नजर आ रहे थे तो वहीं पर इस मैच में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने दूसरे छोर पर बेहतरीन गेंदबाजी की और पंजाब किंग्स के 3 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजने का काम किया।
और पढ़ें: PBKS vs RR: वानखेड़े में शतक लगाने से चूके केएल राहुल, पर तोड़ गये शॉन मार्श का रिकॉर्ड
चेतन सकारिया ने 4 ओवर्स की गेंदबाजी के दौरान सिर्फ 31 रन दिये और 3 विकेट (मयंक अग्रवाल, केएल राहुल और झाय रिचर्डसन) लेने का काम किया। सकारिया ने अपने दूसरे ही ओवर में आईपीएल करियर का पहला विकेट मयंक अग्रवाल का विकेट हासिल कर पहला झटका दिया तो वहीं पर डेथ ओवर्स में भी शानदार गेंदबाजी की।
चेतन सकारिया ने अपने तीसरे और पारी के 17वें ओवर में 15 रन दिये लेकिन जब संजू सैमसन ने उन्हें पारी का आखिरी ओवर थमाया तो उन्होंने जबरदस्त वापसी की और 20वें ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते पंजाब की टीम का स्कोर 221 पर ही सीमित रहा जो कि आसानी से 230 से ज्यादा बनता नजर आ रहा था।
और पढ़ें: PBKS vs RR: दीपक हुड्डा ने 6 छक्के लगाकर जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
सकारिया ने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी से बल्कि अपनी फील्डिंग से भी सभी को प्रभावित किया। राजस्थान के लिये क्रिस मॉरिस 18वां ओवर करा रहे थे जिसकी आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन ने डाउन लेग की दिशा में शॉट खेला लेकिन शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े सकारिया ने हवा में उछलकर डाइव लगा दी और बेहद शानदार कैच पकड़कर पूरन को गोल्डन डक पर वापस पवेलियन भेजने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications