For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रमीज राजा ने किया सैलरी नहीं लेने का दावा, मोहम्मद आमिर ने जमकर लताड़ा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके पूर्व खिलाड़ियों के लिये विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में बने रहते हैं और एक बार फिर से वो ऐसे ही एक बयान के चलते दोबारा सुर्खियां बटोर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने पीसीबी के नये चेयरमैन रमीज राजा के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वो अपने कार्यकाल के लिये पीसीबी से एक रुपये भी सैलरी के तौर पर नहीं ले रहे हैं। आमिर ने राजा के दावे को जवाब देते हुए उस तथ्य का खुलासा किया जिसके अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन को मासिक तन्ख्वाह नहीं मिलती बल्कि उसके बजाय कई सारे फायदे मिलते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिये पिछले महीने नये चेयरमैन पद की कमान संभालने वाले रमीज राजा ने बुधवार को पाकिस्तान के प्रेजिडेंट्स क्लब में संबोधित करते हुए कहा था कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिये अपने जीवन में कई सारे बलिदान दिये हैं। रमीज ने आगे बात करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का दुख नहीं है कि उनके पास बड़ा घर और महंगी चीजें न होने का दुख नहीं है।

और पढ़ें: अगर T20 विश्वकप में हुआ सुपरओवर तो कौन होगा सबसे मुश्किल गेंदबाज, दिग्गजों ने चुना यह बॉलर

उन्होंने कहा,'मैं इस क्रिकेट बोर्ड में काम करने के लिये बिना किसी सैलरी के आया हूं। मुझे अगले 3 सालों तक एक पैसा नहीं मिलने वाला है। मैंने इस पद के लिये अपने मौजूदा करियर को दांव पर लगा दिया और बहुत सारी चीजों का त्याग किया। मेरे पास जो कार है वो साल 2008 मॉडल की है। मुझे इस बात का दुख नहीं है कि मेरे पास बड़ा घर या महंगी कार या ढेर सारा पैसा नहीं है। कई बार जीवन में आपको अपने सम्मान के लिये खेलना पड़ता है।'

जहां एक ओर रमीज राजा को क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों की ओर से उनके बयान को लेकर शाबाशी मिल रही है तो वहीं पर मोहम्मद आमिर ने ट्विटर के जरिये इस दिग्गज पर निशाना साधा है।

और पढ़ें: SL vs IRE: श्रीलंका ने हासिल की टी20 विश्वकप की तीसरी सबसे बड़ी जीत, हसरंगा के दम पर आयरलैंड को हराया

मोहम्मद आमिर ने अफनी पोस्ट में रमीज राजा को टैग करते हुए लिखा,'मैंने जहा तक सुना है पीसीबी के चेयरमैन की मासिक सैलरी नहीं होती है लेकिन उन्हें कई सारे फायदे दिये जाते हैं, पर हो सकता है मैंने गलत सुना हो।'

गौरतलब है कि मोहम्मद आमिर ने दिसंबर 2020 में कई सारे विवाद होने के बाद अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को महज 29 साल की उम्र में अलविदा कह दिया था और अपने इस निर्णय के पीछे बोर्ड के अधिकारियों और टीम मैनेजमेंट को दोषी बताया था। हालांकि इस साल मोहम्मद आमिर ने यह भी बयान दिया था कि वो पाकिस्तान की टीम के लिये वापसी कर सकते हैं अगर उनकी मुश्किलों को हल करने की कोशिश की जाये और उनकी बात सुनी जाये तो।

Story first published: Thursday, October 21, 2021, 17:54 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+