Watch Video: BBL की इस महिला खिलाड़ी को मैदान पर किया ऐसा प्रपोज, हो गई शादी को तैयार
नई दिल्ली। महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) शुरू हो गया है और क्रिकेट के दीवानों को रोमांच के कई पलों का आनंद उठाने का मौका मिल गया। इस बीच महिला बिग बैश लीग में एक ऐसा भी पल देखने को मिला जिसे देखकर सभी हैरान रह गये। महिला बिग बैश लीग की फ्रेंचाइजी एडिलेड स्ट्राइकर की खिलाड़ी अमांडा वेलिंग्टन को मैदान पर शादी का ऐसा प्रपोजल जिसे वो इंकार नहीं कर सकी और शादी के लिये हां कर दिया। लेग स्पिनर वेलिंग्टन मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ मिली जीत की जश्न मना रही थी तभी उनके ब्वायफ्रेंड टेलर मैक्केशनी ने अमांडा को प्रपोज करने के लिए उनके सामने अपने घुटने पर बैठ गए और रिंग देकर उन्हें प्रपोज किया।
वेलिंग्टन उस समय हैरान रह गई जब मैच समाप्त होने के बाद उनके प्रेमी ने बीच मैदान पर ही उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 22 वर्षीय अमांडा अपने ब्वॉयफ्रेंड की ओर से किए गए प्रपोज का जवाब हां में देती दिखाई दे रही हैं।
और पढ़ें: INDvsSA: 87 साल के लंबे समय बाद रोहित-मयंक की जोड़ी ने लिखा नया टेस्ट इतिहास
अमांडा ने कहा, 'जब मैंने टेलर को मैदान पर देखा तो मुझे लगा कि शाायद वे टीम के साथ हमारी फोटो लेना चाह रहे हैं। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि टेलर मुझे इस तरह से प्रपोज करेंगे। उन्होंने मुझे प्रपोज कर हैरान कर दिया। लेकिन मैं बहुत खुश हूं।'
अमांडा ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए पदार्पण किया था। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए अब तक एक टेस्ट, आठ टी-20 और 12 वनडे मैच खेले हैं।
और पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर बैठ सकते हैं कोहली, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
देखें वीडियो
So, this just happened!!! 😃
— AdelaideStrikersWBBL (@StrikersWBBL) October 19, 2019
Congrats @amandajadew and Tayler! 👏 #BlueEnergy #WBBL05 pic.twitter.com/4UzTFtHz6E
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
