अजिंक्य रहाणे के 'पंच' पर विराट कोहली का जवाब-फाड़ डाली टी-शर्ट
बेंगलुरु। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पुणे टेस्ट की करारी हार को भूलकर टीम का पूरा फोकस इस वक्त इस मैच को जीतने में लगा हुआ है।
नेट पर जमकर बहाया पसीना
और इसी कारण पूरी टीम नेट पर जमकर इन दिनों पसीना बहा रही है। नेट प्रैक्टिस के दौरान टीम के खिलाड़ी काफी हल्के मूड में नजर आए जिसके चलते अभ्यास सत्र के दौरान कुछ फनी मूवेंट भी लोगों के कैमरे में कैद हुए और वायरल हो गए।
विराट कोहली और रहाणे के बीच फनी-रिएक्शन
इसी में से एक मजाकिया मूवेंट है विराट कोहली और रहाणे के बीच का फनी रिएक्शन। आज तक की खबर के मुताबिक अभ्यास सत्र के दौरान रहाणे एक मौके पर विराट की ओर पंच दिखाने लगे, जिसका जवाब देते हुए विराट ने पहले थोड़ा गुस्सा दिखाया और उसके बाद एंग्री स्टाइल में अपनी टी-शर्ट फाड़ दी। जिसे देखकर टीम का हर खिलाड़ी तेज-तेज हंसने लगा और खुद रहाणे और कोहली भी ठहाका लगाने लगे। ये सबकुछ एक मस्ती का हिस्सा था, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मेजबान टीम से 1-0 से आगे
मालूम हो कि 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में मेहमान टीम मेजबान टीम से 1-0 से आगे है, उम्मीद की जा रही है को कोहली अपने इस फेवरेट ग्राउंड पर पुणे हार का बदला लेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

