For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पोटिंग ने बताया पिंक बॉल टेस्ट मैच में कहां हुई कंगारुओं से गलती, हल्के में लिया इस गेंदबाज को

IND vs AUS
Photo Credit: ICC/twitter

Pink Ball test match India vs Australia 1st Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का पहला मैच एडिलेड में आयोजित किया गया है, जहां पर भारतीय टीम ने मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पर 53 रनों की बढ़त हासिल कर शिकंजा कसने का काम किया है। तेज गेंदबाजों की मददगार इस पिच ने भारतीय टीम के पेसर्स की तो मदद की ही लेकिन साथ में ऑफ स्पिन आर अश्विन (R Ashwin) का जलवा भी देखने को मिला।

आर अश्विन (R Ashwin) ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ समेत कंगारू टीम के 4 विकेट झटके और सबसे असरदार गेंदबाज साबित हुए। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने अश्विन (R Ashwin) के खिलाफ अपने बल्लेबाजों की रणनीति पर अफसोस जताते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने इस गेंदबाज को कम आंकने की गलती की जिसकी वजह से उन्हें यह देखने को मिला।

और पढ़ें: Flashback 2020: जब कोरोना के चलते महीनों तक मैदान रह गये सूने, देखें कौन-कौन से टूर्नामेंट हुए स्थगित

चैनल 7 (सेवन) से बात करते हुए पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने कहा, 'हमारे बल्लेबाजों ने अश्विन (R Ashwin) की गेंदबाजी को कम आंकने की गलती की, यही वजह रही कि उन्होंने अश्विन (R Ashwin) के खिलाफ जरूरत से ज्यादा अटैक किया और विकेट खोते चले गये। अश्विन (R Ashwin) ने साफ कर दिया कि वह कितने शानदार गेंदबाज हैं।'

गौरतलब है कि अश्विन (R Ashwin) ने भारतीय टीम के लिये पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए 18 ओवर फेंके जिसमें उन्होंने 55 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। इसी की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 53 रनों की बढ़त हासिल की है और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 9 रन बना लिये हैं और बढ़त 62 रन की हो गई है।

और पढ़ें: एडिलेड में फिर दिखी भारतीय खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग, सुनील गावस्कर ने मारा ताना

वहीं रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) का मानना है भारत के खिलाफ इस सीरीज में नाथन लॉयन सबसे खतरनाक गेंदबाज साबित होंगे क्योंकि वह एक एंगल के साथ गेंदबाजी करते हुए सबसे कमजोर गेंद फेंकते हैं, बल्लेबाज बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट दे जाता है।

Story first published: Saturday, December 19, 2020, 15:43 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+