For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN: मैच में टर्निंग प्वाइंट था विराट कोहली का कैच, जानें और क्या बोले तेज गेंदबाज अल अमीन

नई दिल्ली। भारत-बांग्लादेश के बीच ईडन गार्डन्स में जारी पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में एक बार फिर विराट सेना हावी नजर आयी, एक वक्त तो ऐसा लगा था कि शायद इस मैच का रिजल्ट हमें दूसरे दिन के अंत तक ही देखने को मिल जाये लेकिन बांग्लादेश के सबसे सीनियर खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम के जुझारु अर्धशतक की बदौलत यह टल गया। बांग्लादेश की टीम भले ही दूसरे दिन हार के रिजल्ट को टालने में कामयाब हो गई लेकिन तीसरे दिन उसकी हार लगभग पक्की है। वहीं मैच के बाद बांग्लादेश कप्तान मोमिनुल हक ने लगातार दूसरे मैच में तीन दिन के अंदर हार की कगार पर खड़ी टीम के प्रदर्शन पर दुख जताया और कहा कि हम बेहतर तैयारी के साथ वापसी करेंगे।

वहीं बांग्लादेश की टीम के तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन ने तईजुल इस्लाम की भी तारीफ की जिन्होंने शनिवार को शतक लगाने के बाद तेजी से आगे बढ़ रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली का जबरदस्त कैच पकड़ा था।
अल अमीन ने कहा कि विराट कोहली के उस कैच ने पूरी टीम में संघर्ष जारी रखने का जोश भर दिया जिसकी बदौलत हमने मैच में वापसी की।

और पढ़ें: 2nd Test, IND vs BAN: सचिन-गांगुली को पीछे छोड़ विराट-रहाणे की जोड़ी बनी नंबर 1, बनाया यह रिकॉर्ड

गौरतलब है कि विराट कोहली शतक जड़ने के बाद तेजी से रन बना रहे थे लेकिन ताइजुल इस्लाम ने स्क्वॉयर लेग बाउंड्री पर उनका शानदार कैच पकड़ा और 136 के निजी स्कोर पर विराट कोहली को वापस पवेलियन भेज दिया।

विराट कोहली के आउट होने के बाद भारत ने 23 रन के अंदर 4 विकेट खो दिये और आखिर में उसने 9 विकेट पर 347 रन बनाकर पारी समाप्त घोषित की।

अल अमीन ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ' भारत के लिये उनके कप्तान विराट कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन तईजुल के कैच ने हमें मैच में वापसी करने की उम्मीद दी और पूरी टीम जोश से भर गई। फ्लड लाइटस में हमने बेहतरीन गेंदबाजी की जबकि बल्लबाजी में भी काफी सुधार आया।'

और पढ़ें: 2nd Test, IND vs BAN: अजिंक्य रहाणे ने बताया पिंक बॉल से खेलने में आ रही परेशानी, जानें क्या

अल अमीन ने कहा, 'गुलाबी गेंद पहले 30 ओवरों में स्विंग और उछाल लेती है लेकिन बाद में इससे बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे कि भारत दोबारा बल्लेबाजी करे।'

बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय छह विकेट पर 152 रन बनाये थे और उसे पारी की हार से बचने के लिये अभी 89 रन की जरूरत है।

Story first published: Sunday, November 24, 2019, 9:27 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+