INDvsPAK: शिखर धवन ने धमाकेदार शतक के साथ ही अपने नाम किया ये खास वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली। एशिया कप 2018 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा सिर चढ़ कर बोल रहा है। अब तक भारत ने इस सीरीज में 4 मुकाबले खेले हैं और चारों ही मुकाबलों में उसे जीत का स्वादल मिला है। वहीं इस टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद मजबूत माने जाने पाकिस्तान के साथ भारत का मुकाबला हो तो उसका एक अलग ही रोमांच मैदान पर नजर आता है। वहीं इस टूर्नामेंट भी भारत-पाक की टीमें दो बार आमने-सामने हुईं और दोनों ही बार भारत ने पाक को करारी शिकस्त दी। वहीं भारतीय सलामी जोड़ी ने तो इस मुकाबले में अपना जलवा खूब बिखेरा है और कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अगर बात करें धवन की तो धवन का जलवा इस पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें-Asia cup 2018: 'हिटमैन' रोहित शर्मा की पारी एक रिकॉर्ड अनेक, जानिए किस-किस को छोड़ा पीछे

धवन के नाम जुड़ा एक खास वर्ल्ड रिकॉर्डः
इस सीरीज में धवन ने पहले हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ शतक जड़ा वहीं रविवार को हुए पाक के साथ मुकाबले में उन्होंने 114 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही शिखर धवन दुनिया के एकलौते बल्लेबाज बन गए जिसने एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप में कम से कम दो शतक लगाए हैं.। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सईइ अनवर को भी पीछे छोड़ दिया। धवन ने 108 पारी के 15 शतक पूरे किए। इसके साथ ही धवन बाएं हाथ के दूसरे ऐसे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाए हों। उऩसे ज्यादा सौरव गांगुली हैं।

हुई सबसे लंबी साझेदारीः
इस मुकाबले में रोहित और शिखर के बीच 210 रन की साझेदारी हुई। जो दोनों की पहली बार 200 से अधिक रन की साझेदारी पारी है। गौरतलब हो कि कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप से सुपर फोर के मुकाबले में 9 विकेट के बड़े अंतर से हराया।

फाइनल में पहुंचा भारतः
भारत ने अब तक इस सीरीज में हार का स्वाद ही नहीं चखा है। वहीं गोंदबाज हो या बल्लेबाज दोनों ने अपना कमाल का जलवा बिखेर रखा है। इसके साथ ही भारत का फाइऩल का टिकट भी पक्का हो गया है। बता दें कि कल अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले में अफगानिस्तान की हार के साथ ही भारत के फाइनल का टिकट भी पक्का हो गया है।
ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: आसिफ अली को आउट कर दिग्गजोंं की लिस्ट में काबिज हुए युजवेंद्र चहल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
