टेस्ट क्रिकेट में बदलाव के प्रस्ताव पर भड़का यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, कहा- भूल कर भी न करें छेड़छाड़
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से टेस्ट प्रारूप में दिनों की संख्या को कम करके 4 दिन करने के प्रस्ताव पर जहां क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया गंभीरता से विचार कर रही है वहीं इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। कप्तान टिम पेन, गेंदबाज नॉथन लॉयन और कोच जस्टिन लैंगर के बाद अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा भी इस लिस्ट में शामिल हो गये हैं।
और पढ़ें: 1st T20, IND vs SL: गुवाहाटी टी20 पर मंडराये खतरे के बादल, आखिरी समय पर बदल सकता है स्थान
ग्लेन मैकग्रा ने खुद को परंपराओं से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए आईसीसी को टेस्ट क्रिकेट के प्रारूप से छेड़छाड़ करने से मना किया है।
और पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी पर लगा 1 साल का बैन, DDCA ने लोकपाल के फैसले पर खड़े किये सवाल

टेस्ट प्रारूप से भूल कर भी न करें छेड़छाड़
सिडनी में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए ग्लेन मैकग्रा ने कहा,'मैं काफी हद तक पारंपरिक इंसान हूं। खेल जैसा है मुझे वो वैसा ही पसंद है। मेरे लिए पांच दिन काफी विशेष हैं। अगर खेल छोटा होता है तो मुझे पसंद नहीं आएगा। डे-नाइट टेस्ट को लाकर खेल को तरोताजा रखने का विचार अच्छा है। लेकिन कितने दिन टेस्ट मैच खेला जाना चाहिए इसमें बदलाव हो, मैं इसके खिलाफ हूं। यह जैसा है वैसा ही मुझे पसंद है।'

4 दिवसीय टेस्ट के समर्थन में है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
गौरतलब है कि आईसीसी ने प्रस्ताव दिया है कि 2023 से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत 4 दिवसीय टेस्ट क्रिकेट शुरू किया जाये ताकि द्विपक्षीय सीरीज के लिये समय और टेस्ट क्रिकेट में लगने वाली लागत जैसी समस्याओं से निपटा जा सके।
आईसीसी के इस प्रस्ताव पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रोबर्ट्स ने अपना समर्थन दिया है और इस साल के अंत में अफगानिस्तान के खिलाफ 4 दिवसीय टेस्ट खेलने का प्लान बना रहे हैं। ग्लेन मैकग्रा ने अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिये 124 टेस्ट मैच खेले थे और 563 विकेट झटकने का कारनामा किया था।

जोस बटलर ने भी किया है समर्थन
ग्लैन मैक्ग्रा से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नॉथन लॉयन ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे मजाक बताया था जबकि कोच जस्टिन लैंगर भी प्रारूप में छेड़छाड़ के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को लगता है कि मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट को जीवंत बनाये रखने के लिये चार दिवसीय कर देना चाहिए।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकट बोर्ड ने सतर्कता के साथ इसका समर्थन किया जबकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि इस मामले पर कोई भी बयान देना जल्दबाजी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
