IND vs AUS: भारत दौरे के लिये ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की टीम, चोट की वजह से बाहर हुआ यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जनवरी में होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिये टीम की घोषणा करते हुये कहा कि तेज गेंदबाज सीन अबॉट चोटिल हो गये हैं जिसके चलते टीम में उनकी जगह डी आर्शी शॉर्ट को टीम में शामिल किया है।
सीन अबॉट बिग बैश लीग में खेल रहे थे लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 4 हफ्ते के लिये बाहर हो गये हैं, जिसके बाद डार्सी शॉर्ट को एरॉन फिंच की कप्तानी वाली टीम में भारत दौरे के लिये शामिल किया गया।
और पढ़ेंं: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर दानिश कनेरिया का बड़ा खुलासा, कहा- फिक्सर को सारी टीम जानती थी
तीन वनडे सीरीज के लिये भारत दौरे पर आ रही ऑस्ट्रेलिया अपना पहला वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े में 14 जनवरी को खेली। वहीं दूसरा वनडे मैच राजकोट के मैदान पर 17 जनवरी को खेला जायेगा जबकि सीरीज का आखिरी वनडे मैच 19 जनवरी को बेंगलूरु के मैदान पर खेला जायेगा।
ऑस्ट्रेलिया के पास तेज गेंदबाजी के विकल्प में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और केन रिचर्डसन पहले से ही मौजूद हैं, इसलिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सीन एबॉट के चोटिल होने पर स्पिन विकल्प बढ़ाने का फैसला किया। डार्सी शॉर्ट ऑस्ट्रेलियाई टीम में टॉप पर बल्लेबाजी करने के अलावा लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
और पढ़ें: रिकी पॉन्टिंग ने चुनी टेस्ट में दशक की बेस्ट टीम, इस भारतीय को मिली कमान, इंग्लैंड का रहा दबदबा
वह पारी के दौरान एडम जम्पा का अच्छा साथ दे सकते हैं। भारत दौरे पर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम में फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशाने को भी शामिल किया है जो कि अपनी पहली वनडे सीरीज भारत में खेलेंगे।
भारत दौरे के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम: एरॉन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिन्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेज़लवुड, मार्नस लाबुशेन, केन रिचर्डसन, डी आर्शी शार्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
