Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

U19 World Cup से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ यह हरफनमौला खिलाड़ी

नई दिल्ली। 17 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में शुरु होने वाले अंडर-19 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय अंडर-19 टीम के हरफनमौला खिलाड़ी खिलाड़ी दिव्यांश जोशी चोटिल होकर विश्व कप से बाहर हो गये हैं। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस महीने से शुरु होने वाले अंडर-19 विश्व कप से बाहर हो गये हैं।

अब टीम में उनकी जगह महाराष्ट्र के सिद्धेश वीर को शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

और पढ़ें: पुणे T20: टी20 में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, बनाया खास रिकॉर्ड

बीसीसीआई ने बयान में लिखा, 'अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने दिव्यांश के विकल्प के रूप में सिद्देश वीर को चुना है।'

बीसीसीआई ने बयान में कहा है कि दिव्यांग जोशी गुरुवार को खेले गये 4 देशों की सीरीज के फाइनल मैच के दौरान कंधे में चोट आ गई जिसकी वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ गया।

और पढ़ें: पुणे T20: 5 साल बाद मैदान पर लौटे संजू सैमसन ने पहली गेंद पर लगाया छक्का, बनाया खास रिकॉर्ड

हालांकि भारत की अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मैच में 69 रन से हराकर इस सीरीज को अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट में शामिल होने से पहले यह जीत इस युवा टीम के आत्म-विश्वास के लिये काफी शानदार रहेगी।आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 17 जनवरी से शुरू हो रहा है।

Story first published: Saturday, January 11, 2020, 0:36 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+