ENG vs NZ: टॉम लैथम ने जड़ा 11वां टेस्ट शतक, ऐसा करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी बने
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम की बल्लेबाजी का जादू देखने को मिला। टॉम लैथम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के लिये अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह एक खास लिस्ट में शामिल हो गये। टॉम लैथम पहले ऐसे कीवी खिलाड़ी बन गये हैं जिसने पिछली 10 पारियों में 5 शतक लगाया है। इतना ही नहीं वह न्यूजीलैंड के लिये सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ गये हैं।
और पढ़ें: मोहम्मद शमी, बुमराह, उमेश के मुरीद हुए राहुल द्रविड़, जानें तारीफ में क्या बोले
बारिश के चलते दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समय से पहले रोक दिया गया, जिसके चलते दूसरे दिन का खेल आधा घंटा पहले शुरु किया जायेगा। टॉम लैथम 101 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। अब दूसरे दिन के खेल में यह देखना होगा कि लैथम अपनी शतकीय पारी में और कितने रन जोड़ पाते हैं।
और पढ़ें: BPL6: मुश्किल में डाल सकता है क्रिस गेल का ब्रेक लेना, इस टीम ने की कार्रवाई की मांग, जानें क्यों

रोस टेलर ने जड़ा अर्धशतक, लैथम के साथ संभाली कीवी पारी
इंग्लैंड की टीम ने हैमिल्टन के मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के फैसले को सही साबित करते हुए स्टुअर्ट ब्रोड ने महज 16 रन के स्कोर पर जीत रावल को वापस पवेलियन भेज दिया। कप्तान केन विलियमसन भी कुछ नहीं कर पाये और टीम के लिये सिर्फ 4 रन बनाकर वापस लौट। हालांकि यहां पर रोस टेलर ने लैथम का बखूबी साथ दिया और तीसरी विकेट के लिये 116 रनों की साझेदारी की और न्यूजीलैंड की टीम की वापसी कराई।
हालांकि क्रिस वोक्स ने रोस टेलर को आउट कर न्यूजीलैंड की टीम को तीसरा झटका दिया। दिन का खेल खत्म होने तक टॉम लैथम के शतक और रोस टेलर के अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर खेल रही है। हालांकि मैच में टी ब्रेक के बाद बारिश आ गई और आगे का खेल नहीं हो पाया।

लैथम के नाम हुआ खास रिकॉर्ड
टॉम लैथम ने चाय से पहले जो रूट की गेंद पर चौका लगाकर अपने करियर का 11वां शतक पूरा किया। जिसके साथ वही न्यूजीलैंड के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गये। इस लिस्ट में केन विलियमसन 20 शतक के साथ टॉप पर काबिज हैं। लैथम अब तक 164 गेंद खेल चुके हैं और 15 चौकों की मदद से 101 रन बनाकर खेल रहे हैं।

स्टोक्स की गलती से लैथम ने ठोंका शतक
इंग्लैंड की ओर से आज फील्डिंग में भी कुछ गलतियां देखी गई। बेन स्टोक्स ने 66 रन के निजी स्कोर पर लैथम को कैच छोड़ा था जिसके चलते लैथम ने अपना 11वां शतक लगा दिया। हालांकि दूसरी स्लिप में खड़े जो रूट ने कोई गलती नहीं की और न्यूजीलैंड के तीनों कैच को पकड़ा। वहीं बेन स्टोक्स आज सिर्फ 2 ओवर डालने के बाद आगे गेंदबाजी नहीं कर पाये। उनके बायें घुटने में दर्द हुआ और अब देखना होगा कि वह आगे गेंदबाजी कर सकेंगे या नहीं ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
