Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया के हेड कोच समेत सभी पदों के लिए BCCI ने रखी ये दो बड़ी शर्त

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में मिली हार के बाद बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) बड़े बदलाव के मूड में दिख रही है। BCCI ने मंगलवार को टीम इंडिया के हेड कोच समेत 7 अलग-अलग पदों पर आवेदन जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद बल्लेबाजी कोच संजय बांगर पर गाज गिर सकती है वहीं इस बार BCCI ने नियुक्तियों के लिए दो शर्तें रख दी हैं और इन शर्तों पर उतरने वाला ही टीम इंडिया का नया कोच बन सकता है। जानिए क्या है वो दो शर्तें।

हेड कोच के लिए BCCI की 2 शर्तें

हेड कोच के लिए BCCI की 2 शर्तें

BCCI ने हेड कोच, बैटिंग कोच, गेंदबाजी कोच, फील्डिंग कोच, फिजियोथेरेपिस्ट, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच और एडमिन्सिट्रेटिव मैनेजर के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, शाम 5 बजे तय की गई है। BCCI के द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक "हेड कोच पद के लिए योग्य उमीदवार की दो शर्तें हैं। पहली-उम्मीदवा 60 वर्ष से कम उम्र का हो और दूसरी उन्हें दो साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव हो।"

READ MORE : वर्ल्ड कप फाइनल के बाद विलियमसन ने दिया चौंकाने वाला बयान

दो साल पहले हुई थी शास्त्री की नियुक्ति

दो साल पहले हुई थी शास्त्री की नियुक्ति

भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री को विश्व कप 2019 तक के लिए नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद सभी सपोर्ट स्टाफ को 45 दिनों की एक्सटेंशन मिल गया है। शास्त्री को साल 2017 में टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था तब BCCI ने 9 प्वाइंट में योग्यता रखी थी लेकिन इस बार मात्र तीन प्वाइंट में इसे समेटा गया है। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच के लिए भी इन थ्रीप्वाइंट योग्यता के टेस्ट को पास करना अनिवार्य होगा। BCCI के द्वारा जारी बयान के मुताबिक "टीम इंडिया के मौजूदा कोचिंग स्टाफ को इन पदों पर आवेदन नहीं करना होगा वो ऑटोमैटिक एंट्री पाएंगे।"

गेंदबाजी और फील्डिंग कोच के लिए शर्त

गेंदबाजी और फील्डिंग कोच के लिए शर्त

BCCI के मुताबिक "टीम इंडिया के हेड कोच पद पर आवेदन करने वालों को कम से कम किसी टेस्ट खेलने वाले देश की टीम के साथ दो साल कोचिंग का अनुभव हो या किसी भी आईपीएल की टीम या फिर किसी एसोसिएट सदस्य देश के साथ तीन साल कोचिंग का अनुभव होना अनिवार्य है। हेड कोच के पद पर आवेदन करने वाले खिलाड़ी को कम से कम 30 टेस्ट और 50 ODI खेलना भी अनिवार्य है। बैटिंग, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच के लिए भी दो साल और 60 वर्ष से कम उम्र का होना अनिवार्य है वहीं इन सभी पदों पर कम से कम 10 टेस्ट और 25 ODI खेल चुके उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे।"

READ MORE : वर्ल्ड कप फाइनल में हुई 'बड़ी गलती', बेस्ट अंपायर ने बताया कहां हुई चूक

क्या फिसड्डी कोच साबित हुए शास्त्री?

क्या फिसड्डी कोच साबित हुए शास्त्री?

3 अगस्त से 3 सितंबर तक होने वाले भारतीय टीम के विंडीज टूर को ध्यान में रखते हुए रवि शास्त्री, बैटिंग कोच संजय बांगर, फील्डिंग कोच आर.श्रीधर को 45 दिनों का एक्सटेंशन मिला है। ये सभी कोच विंडीज दौर पर टीम इंडिया के साथ रहेंगे। ये सभी फिर से आवेदन कर सकते हैं लेकिन टीम इंडिया के ट्रेनर शंकर बासु और फिजियो पैट्रिक फरहात की जगह नए लोगों की भर्ती होना तय है। विंडीज दौरे के बाद 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका का भारतीय दौरा शुरू होगा। अनिल कुंबले और विराट के कथित विवाद के बाद शास्त्री को 2017 में कोच के पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले शास्त्री अगस्त 2014 से जून 2016 तक टीम इंडिया के डायरेक्टर पद को संभाल रहे थे। शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम ने एक भी ICC का बड़ा इवेंट नहीं जीता है वहीं ऑस्ट्रलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जीत विराट-शास्त्री जोड़ी की एक मात्र उपलब्धि है।

विश्व कप में नहीं चला फिरकी का जादू, 'कुलचा' समेत सभी स्पिनर्स ने बनाए ये प्लॉप रिकॉर्ड

Story first published: Wednesday, July 17, 2019, 16:05 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+