1st Test, IND vs BAN: आये दिन नया इतिहास रचने वाले विराट कोहली ने 2 साल बाद बनाया ये निगेटिव रिकॉर्ड
नई दिल्ली। टी20 सीरीज में दम दिखाने के बाद अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर भारत और बांग्लादेश की टीमें टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जोर-आजमाइश करती नजर आ रही हैं। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही बांग्लादेश ने वापसी करते हुए पहले सत्र में भारत के 2 विकेट झटके। इस दौरान कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे। विराट कोहली को अबु जायेद ने LBW किया। उनका विकेट 32वें ओवर की 5वीं गेंद पर गिरा। उनके विकेट के साथ ही टीम इंडिया का स्कोर 119/3 हो गया।
इसके साथ ही विराट कोहली के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह करियर में 10वीं बार डक का शिकार हुए।

2 साल बाद शून्य पर आउट हुए विराट कोहली
इंदौर में कप्तान विराट कोहली को अबु जायेद ने वापस पवेलियन भेजने का काम किया। हालांकि मैदान अंपायर ने विराट को नॉट आउट दिया लेकिन बांग्लादेश की टीम ने रिव्यू किया और रिप्ले देखने के बाद विराट कोहली को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पिछले दो साल में ऐसा पहली बार हुआ जब कप्तान घरेलू मैदान पर टेस्ट पारी में खाता नहीं खोल सके। विराट कोहली आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ नवंबर, 2017 में कोलकाता टेस्ट में खाता खोल पाने ममें नाकाम रहे थे।

ओवरऑल तीसरी बार हुआ ऐसा
घरेलू मैदान पर बिना खाता खोले आउट होने की बात करें तो विराट कोहली के करियर में ऐसा तीसरी बार हुआ है। बांग्लादेश और श्रीलंका से पहले वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016/17 सीरीज के दौरान जीरो पर आउट हुए थे। पुणे में खेले गए टेस्ट में उन्हें तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आउट करने में सफलता पाई थी। वहीं टेस्ट करियर में यह 10वां मौका था जब विराट कोहली 0 पर आउट हुए हैं। इससे पहले वह वेस्टइंडीज दौरे पर भी बिना खाता खोले आउट हुए थे।

बांग्लादेश के सबसे सफल गेंदबाज बनें जायेद
बांग्लादेश के लिए अपना 7वां ही टेस्ट मैच खेल रहे 26 वर्षीय अबु जायेद इस पारी में सबसे सफल गेंदबाज रहे। भारत ने अब तक 3 विकेट खोये हैं और यह तीनों ही सफलता जायेद को मिली है। जायेद ने भारतीय टीम के शुरुआत के तीन बल्लेबाज रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली को वापस पवेलियन भेजने का काम किया हैं। जायेद के लिए करियर के शुरुआती दौर में तीन बड़े बल्लेबाजों को आउट करना किसी सपने के सच होने जैसा है। ओपनर रोहित शर्मा पहले दिन 6 रन पर आउट हुए थे।
मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम को महज 150 रन पर ऑल आउट कर दिया। वहीं बांग्लादेश की पारी का पीछा करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिये थे। दूसरे दिन का खेल भारतीय बल्लेबाजों ने सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ाते हुए 86 रन से आगे खेलना शुरु किया।
और पढ़ें: 1st T20, AFG vs WI: विंडीज ने तोड़ा सबसे लंबी हार का सिलसिला, लुईस-पोलार्ड ने दिलाई जीत
भारतीय टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा ने जल्द ही अपने टेस्ट करियर का 24वां अर्धशतक पूरा किया लेकिन उसके कुछ देर बाद ही अब्दुल जायेद की गेंद कैच थमाकर वह वापस पवेलियन लौट गए। पुजारा के जाने के बाद मैदान पर कप्तान विराट कोहली आये लेकिन तीसरी ही गेंद पर विराट कोहली बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए।
और पढ़ें: 1st Test, IND vs BAN: आर अश्विन ने की भारतीय तेज गेंदबाजी की तारीफ, बताया- दुनिया में सबसे खतरनाक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
