For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs RR: अबुधाबी में राजस्थान ने जीता टॉस, 7 बदलाव के साथ उतरी हैं टीमें

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 47वां मैच अबुधाबी के मैदान पर खेला जाना है, जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम का सामना करो या मरो के मैच में अंकतालिका में टॉप पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। जहां सीएसके की टीम 18 अंक के साथ अंकतालिका में सबसे ऊपर काबिज है और प्लेऑफ की रेस में पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है, वहीं पर राजस्थान रॉयल्स के लिये यह सीजन उतार चढ़ाव भरा रहा है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम प्लेऑफ की रेस में बरकरार तो है लेकिन उसे बने रहने के लिये इस मैच को हर हाल में जीतना जरूरी है।

इस अहम मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सैमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच बिल्कुल नई है और हम गेंदबाजों को पिच से मिलने वाले फायदे का इस्तेमाल करना चाहते हैं, साथ ही दूसरी पारी में ओस आने की संभावना है जिसके चलते हम रनों का पीछा करना चाहेंगे।

और पढ़ें: DC vs MI: रन आउट होते ही शिखर धवन के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, गंभीर-रैना के क्लब में हुए शामिल

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच के लिये 5 बदलाव किये हैं तो वहीं पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी 2 बदलाव किये हैं। सीएसके के लिये सैम कर्रन की वापसी हुई है तो वहीं पर केएम आसिफ को डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं पर राजस्थान की टीम ने ग्लेन फिलिप्स, शिवम दुबे, आकाश सिंह, मयंक मार्कण्डेय और डेविड मिलर को मौका दिया गया है। सीएसके की टीम ने इस मैच के लिये ड्वेन ब्रावो और दीपक चाहर को आराम दिया है तो वहीं पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लियाम लिविंगस्टेन, रियान पराग, कार्तिक त्यागी, महिपाल लोमरोर और क्रिस मॉरिस को आराम दिया है।

अबुधाबी के मैदान पर आज का मैच जिस पिच पर हो रहा है वह बिल्कुल नयी पिच है और इस पर अब तक एक भी मैच नहीं खेला गया है। पिच पूरी तरह से सपाट है और इस पर कुछ घास भी नजर आ रही है, जिसे देखकर लग रहा है कि न तो यहां पर ज्यादा उछाल मिलेगी और न ही ज्यादा स्पिन होगी। तेज गेंदबाजों को बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकनी होगी। पहली नजर में यह पिच बल्लेबाजों की मददगार नजर आ रही है।

और पढ़ें: 'अब भी धोनी से जलते हो', तथाकथित फिनिशर कहने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए गौतम गंभीर

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, केएम आसिफ, जोश हेजलवुड।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह, मयंक मार्कंडे, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।

Story first published: Saturday, October 2, 2021, 19:20 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+