Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल 2017: बेंगलुरु ने दिल्ली को 15 रन से हराया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में अपने दूसरे मैच में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रनों से हरा कर अपनी इस सत्र में पहली जीत दर्ज की है।

रोमांचक मुकाबले में चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे जिसके जवाब में दिल्ली की पूरी टीम पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी और अपना पहला मैच हार गई।

सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बनाए

दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बनाए उन्होंने 36 गेंदों में चार छक्के और तीन चौके की मदद से 57 रनों की पारी खेली लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला जिसके चलते दिल्ली अपने पहले मैच में ही हार गई। बेंगलोर के लिए इकबाल अब्दुल्ला, बिली स्टानलेक और पवन नेगी ने दो-दो विकेट लिए।

केदार जाधव ने शानदार 69 रन की इनिंग खेली

इससे पहले बेंगलुरु ने 20 ओवर में 157/8 रन बनाए थे। बेंगलुरु के लिए केदार जाधव ने शानदार 69 रन की इनिंग खेली थी। दिल्ली की ओर से क्रिस मोरिस ने 3, जहीर खान ने 2 और कमिंस-नदीम ने 1-1 विकेट लिया था। आपको बता दें कि इससे पहले बेंगलुरु के कप्तान शेन वाटसन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जो कि सही साबित हुआ।

आपको बता दें कि आरसीबी के स्टार्स विराट कोहली, केएल राहुल और एबी डीविलियर्स चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। इसी वजह से टीम कमजोर दिखाई दे रही थी लेकिन आज की जीत ने साबित कर दिया कि वो कमजोर नहीं हैं तो वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स भी आरसीबी की ही तरह खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है लेकिन आज के मैच में उसने बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन वो मैैैच जीत नहीं पाई।

    Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
    Other articles published on Nov 13, 2017
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+