IPL 2015: चेन्नई से हारने पर रो पड़े कोहली, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल
रांची। जिस तरह से शुक्रवार को विराट की टीम क्वालीफायर मैच में हारी उसने कोहली की आंखों में आंसू ला दिये। शायद खुद कोहली को भी यकीन नहीं हो रहा था कि उनकी टीम इस तरह से आईपीएल 8 से आउट होगी।
मैच के दौरान जब गेल ने हसी का कैच छोडा, उस समय विराट का चेहरा बेहद ही निराशा से भरा हुआ था, उनकी रोती तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है। जिस पर उनके चाहने वाले दुख प्रकट कर रहे हों तो वहीं कुछ लोग हार का ठिकरा कोहली के सिर फोड़ रहे हैं।
मालूम हो कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल-8 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को तीन विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स का इसके साथ ही आईपीएल में पहला खिताब जीतने का अभियान यहीं समाप्त हो गया। रॉयल चैलेंजर्स, सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 140 रनों का औसत लक्ष्य ही रख पाए थे हालांकि उनके गेंदबाजों ने इस औसत लक्ष्य को हासिल करने में भी सुपर किंग्स को कड़ा संघर्ष करने पर मजबूर किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

