इंग्लैंड में मिली करारी शिकस्त के बाद कोच शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दिया 'विराट' मंत्र
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट में बादशाहत तो कायम है लेकिन हाल ही में जिस तरह इंग्लैंड की धरती पर भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा उसने इस टीम की कई कमियों को भी उजागर कर दिया। भारत की बल्लेबाजी हो या धारदार गेंदबाजी जिसके दम पर भारत ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग साख बनाई है और नंबर वन का ओहदा अपने पास रखा है उसे इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने हर मोर्चे पर फेल किया। वहीं भारत के कोच रवि शास्त्री के बड़बोलेपन में इस हार के बाद भी कोई कमी नहीं दिखी, और उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर कोच रवि शास्त्री ने टीम को यह सलाह भी दे डाली।
ये भी पढ़ें- विराट को नहीं आता ये काम, सुनील गावस्कर बोले -सीखने की जरूरत

रवि शास्त्री ने दी ये सलाहः
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले टीम को अधिक प्रैक्टिस मैचों की जरूरत है, जिसके लिए उन्होंने बीसीसीआई से आग्रह भी किया। कोहली एंड कंपनी ने इंग्लैंड में एक ही अभ्यास मैच खेला था जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। शास्त्री ने यह बात इंग्लैंड में सीरीज 1-4 से गंवाने के बाद स्वदेश रवाना होने से पहले कही।

ऑस्ट्रेलिया में भी इंग्लैंड जैसी सीरीजः
दुनिया में अगर मुश्किल क्रिकेट मैदानों की बात करें तो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की पिचें अपना एक अलग ही जलवा रखती हैं लंदन का ऐतिहासिक लार्ड्स मैदान अगर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है तो फिर पर्थ की पिच भी वैसी ही कुछ मुश्किल है। बता दें कि भारत को यहां भी 20 नवंबर से लेकर 18 जनवरी तक का लंबा दौरा करना है और इसमें भारत का आगाज टी-20 मुकाबले से होगा जहां उसको वनडे और टेस्ट मुकाबले भी खेलने हैं।

विश्वकप के लिहाज से अहम हैं ये दौरेः
भारतीय टीम को इंग्लैंड में मिली हार के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन भारत को जल्द ही इन सारी कमियों को दूर करना होगा क्योंकि भारत के पास आगामी विश्वकप के लिहाज से देखें तो ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में कोच शास्त्री और टीम को विदेशी टीम की बारीकियों को आंकना होगा और अपनी कमियों को दूर करना होगा।
ये भी पढ़ें Asia Cup History: एशिया कप से जुड़ी रोचक बातें, जो आप नहीं जानते होंगे
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
