For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आर अश्विन ने दी ICC नियमों को लेकर सफाई, बोले- कभी नहीं कही 'दूसरा' में बदलाव करने की बात

नई दिल्ली। हाल ही में कुछ रिपोर्ट सामने आई थी जिसके अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर आईसीसी से 'दूसरा' गेंद फेंकने के नियमों में कुछ बदलाव करने की मांग की है। हालांकि अश्विन ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए साफ किया है कि उन्होंने कभी भी आईसीसी से नियमों में बदलाव करने की बात नहीं कही है और न ही कभी वो ऐसा कुछ कहेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से छपी इस रिपोर्ट में अश्विन के यूट्यूब चैनल का हवाला देते हुए कहा गया है कि वो क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था से दूसरा फेंकते हुए 15 डिग्री की राहत देने की बात कही है।

अश्विन ने जब इन रिपोर्टस को देखा तो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का सहारा लेते हुए कहा सच में, मैंने ऐसा कभी नहीं कहा है, कृप्या कर के ऐसी गलत खबरें न चलायें। इसके बाद अश्विन ने एक और ट्वीट कर लिखा कि यह पूरी तरह से गलत है और मेरे चैनल पर मैंने ऐसा कभी कुछ नहीं कहा है।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिये बड़ा खतरा, रोहित-विराट को परेशान कर रही है इनस्विंग बॉल

उन्होंने लिखा,'गलत, गलत, गलत! मैंने अपने चैनल की शुरुआत सिर्फ सही कारणों के लिये की है ताकि दर्शकों को खेल के बारे में ज्यादा बेहतर तरीके से मालूम हो सके। अगर आपको ट्रांसलेशन के दौरान इतनी आसान चीज नहीं समझ आती है तो कृपा करके ऐसी खराब न्यूज न कैरी करें।'

गौरतलब है कि आर अश्विन इस समय भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं जहां पर उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलना है और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। अश्विन ने अपने टेस्ट करियर के दौरान अब तक 78 मैच खेलकर 409 विकेट हासिल किये हैं जिसमें 30 बार 5 विकेट हॉल और 7 बार 10 विकेट हॉल लेने का काम किया है।

और पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर चयन के बाद इस युवा गेंदबाज ने सीएसके को कहा शुक्रिया, बोले- IPL से मिला फायदा

आपको बता दें कि फाइनल मैच में अश्विन का खेलना लगभग तय माना जा रहा है, जहां पर अगर भारतीय टीम 3 पेसर्स के साथ उतरती है अश्विन और जडेजा की जोड़ी साथ खेलती नजर आयेगी तो वहीं पर अगर परिस्थितियों को देखते हुए विराट सेना 4 सीमर्स के साथ उतरने का फैसला करता है तो फिर लेफ्ट हैंडर्स के खिलाफ अश्विन का शानदार रिकॉर्ड देखते हुए जडेजा को बाहर बिठाया जा सकता है।

Story first published: Saturday, June 12, 2021, 17:15 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+