For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं रविंंद्र जडेजा, अब खुद दिया इस सवाल का जवाब

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हो गये थे, जिसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर मौका नहीं मिल सका। वहीं टीम में शामिल न होने के बाद रिपोर्ट सामने आयी कि उनके पैर में काफी गंभीर चोट लगी है जिसकी वजह से वह अगले 4-5 महीने तक खेल के मैदान से दूर रह सकते हैं। वहीं इस दौरान यह खबरें भी सामने आयी कि भारतीय टीम का यह हरफनमौला खिलाड़ी अपने सीमित ओवर्स प्रारूप के करियर और आईपीएल पर ज्यादा ध्यान देने के लिये टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान करने के बारे में सोच रहे हैं। एक न्यूज वेबसाइट ने रविंद्र जडेजा के साथी खिलाड़ी के हवाले से यह दावा किया था कि यह हरफनमौला खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की सोच रहा है।

लगातार आ रही अफवाह और विवाद के बीच खुद हरफनमौला खिलाड़ी ने इस मामले पर जवाब दिया और अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए जवाब दिया है कि क्या वो संन्यास लेंगे या फिर खेलना जारी रखेंगे। रविंद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया से टेस्ट प्रारूप की जर्सी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो कि उन्हें डेब्यू के दौरान मिली थी। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने संन्यास की अफवाह का जवाब देते हुए कहा कि अभी लंबी दूरी तय करनी है।

और पढ़ें: IND vs SA: कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उठी गांगुली के इस्तीफे की मांग, जानें अब किस वजह से भड़के फैन्स

रविंद्र जडेजा का की यह तस्वीर दर्शाती है कि वो टेस्ट क्रिकेट में अभी लंबे समय तक खेलना जारी रखेंगे। हाल ही में जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैच की टेस्ट सीरीज में नजर आये थे, जिसके पहले मैच में वो खेलते नजर आये थे। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गये इस मैच में रविंद्र जडेजा ने सिर्फ विकेट चटकाये थे बल्कि अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। हालांकि इस मैच के दौरान उनकी बांह के निचले हिस्से में चोट लगी और वो मुंबई टेस्ट के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गये।

गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से काफी शानदार प्रदर्शन किया है और दिसंबर 2012 से लेकर अब तक 57 टेस्ट मैच खेल कर 232 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9 बार 5 विकेट हॉल और 10 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है। भारतीय टीम में वो अश्विन के साथ गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम के साथ एक बुरा सपना साबित हुए हैं। जडेजा ने बल्ले से भी शानदार योगदान दिया है और 17 अर्धशतकीय पारियों की मदद से 2195 रन भी बनाये हैं।

और पढ़ें: 'कई लोगों को खफा कर गया कोहली का बयान', गावस्कर ने बताया किस वजह से छिनी कप्तानी

आपको बता दें कि कप्तान विराट कोहली ने पिछले कुछ समय में उनकी बल्लेबाजी की फॉर्म को देखते हुए ऋद्धिमान साहा से ऊपर खेलने का मौका दिया है। रविंद्र जडेजा के साथ ही अक्षर पटेल भी चोट से जूझ रहे हैं और साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम के साथ नहीं है। 26 दिसंबर से खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिये भारतीय टीम में आर अश्विन के साथ जयंत यादव को शामिल किया गया है।

Story first published: Wednesday, December 15, 2021, 17:55 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+