RCB vs KKR: अगर Dream 11 में चाहते हैं इनाम तो इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 28वां मैच आज शारजाह के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर इस मैदान पर आ रही हैं, जहां आरसीबी की टीम ने सीएसके को 37 रनों से मात दी थी तो वहीं पर केकेआर की टीम ने पंजाब को 2 रनों से हराया था। दोनों टीमों के लिये अच्छी बात यह है कि उनके कप्तान फॉर्म में लौट चुके हैं। हालांकि केकेआर के लिये इस मैच में कुछ समस्या देखने को मिल सकती है, जिसका फायदा विराट की टीम उठाना चाहेगी।

पंजाब के खिलाफ शनिवार को खेले गये मैच में जहां केकेआर के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल चोटिल हो गये थे तो वहीं इसी मैच में मैदानी अंपायरों ने सुनील नरेन की गेंदबाजी एक्शन पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें वार्निंग जोन प्लेयर की लिस्ट में डाल दिया है। ऐसे में केकेआर की टीम आज शायद ही इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरे।

और पढ़ें: IPL 2020: केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका, सुनील नरेन के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल

वहीं विराट कोहली की टीम के लिये अच्छी बात है कि उसके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कि शारजाह के छोटे मैदान पर काफी मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में फैन्स को एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।

और पढ़ें: Google से हुई बड़ी गलती, अनुष्का को विराट के बजाय बताया इस खिलाड़ी की पत्नी

फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

आरसीबी की संभावित प्‍लेइंग इलेवन: देवदत्‍त पडिक्‍कल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, इसरु उडाना, नवदीप सैनी, मोहम्‍मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्‍लेइंग इलेवन: राहुल त्रिपाठी, शुबमन गिल, नीतीश राणा, इयोन मॉर्गन, टॉम बैंटन, दिनेश कार्तिक, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

और पढ़ें: KXIP के बाद ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाली IPL की दूसरी टीम बनी दिल्ली कैपिटल्स

आज के मैच में ऐसी रख सकते हैं अपनी प्लेइंग 11-

विकेटकीपर- एबी डिविलियर्स (10.0)

बल्लेबाज- विराट कोहली (10.5), देवदत्त पाड्डिकल (8.5), शुबमन गिल (9.0), राहुल त्रिपाठी (8.5), नितिश राणा (9.0), इयोन मोर्गन (9.5)

ऑलराउंडर - शिवम दुबे (8.5)

गेंदबाज- युजवेंद्र चहल (9.0), नवदीप सैनी (8.5), पैट कमिंस (9.0)

Story first published: Monday, October 12, 2020, 18:18 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+