For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs SRH: अगर जीतना है DREAM 11 में इनाम तो ऐसे रखें अपनी टीम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है और रविवार को दुबई के मैदान पर हुए मैच में रोमांच का तड़का भी लग चुका है। रविवार को हुए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को सुपरओवर में हराने का काम किया। वहीं सोमवार को इसी मैदान पर विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। जहां सनराईजर्स हैदराबाद की टीम पिछले कुछ सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती नजर आई है तो वहीं आरसीबी की टीम इस साल नये जोश के साथ मैदान पर उतर रही है।

आरसीबी की टीम इस साल काफी बैलेंसड और खतरनाक नजर आ रही है। ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला देखने की उम्मीद की जा सकती है। आरसीबी की टीम में इस साल एरॉन फिंच के जुड़ने से उनका मध्य क्रम और भी मजबूत हो गया है। वहीं गेंदबाजी में नवदीप सैनी के जुड़ने से टीम में काफी बैलेंस नजर आ रहा है।

और पढ़ें: DC vs KXIP: सुपरओवर में पंजाब के नाम हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे रबाडा

ऐसे में फैन्स आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में एक शानदार टीम के साथ उतरकर इनाम जीतने की तैयारी करते नजर आयेंगे। फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फैंटेसी लीग में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं और बेस्ट ड्रीम 11 टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम काफी मदद कर सकती है।

ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: DC vs KXIP: मार्कस स्टॉयनिस ने जड़ी 20 गेंद में फिफ्टी, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबीडिविलियर्स, पार्थिव पटेल, उमेश यादव, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, युजवेंद्र चहल, डेल स्टेन।

सनराईजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11- डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, विराट सिंह, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल।

ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम-

विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो (9.5)

बल्लेबाज- विराट कोहली (10.5), एबी डिविलियर्स (10.0), एरॉन फिंच (9.0), डेविड वॉर्नर (10.5), विराट सिंह (8.0)

ऑलराउंडर - वाशिंगटन सुंदर(8.0)

गेंदबाज- उमेश यादव (8.5), नवदीप सैनी (8.5), राशिद खान (9.5), खलील अहमद (8.0)

और पढ़ें: DC vs KXIP: अश्विन ने एक ओवर में झटके 2 विकेट, फिर हो गये मैच से बाहर, जानें क्यों

आपको बता दें कि आज अपने पहले मैच के साथ एरॉन फिंच आईपीएल के इतिहास में 8वीं टीम के लिये मैच खेलते नजर आयेंगे। वहीं आरसीबी के खिलाफ खेले गये पिछले 9 मैचों में डेविड वॉर्नर ने 80.29 की औसत से 562 रन बनाये हैं जिसमें 8 बार अर्धशतक जड़ने का काम किया है।

Story first published: Monday, September 21, 2020, 17:02 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+