नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में साल 2019 में अगर किसी खिलाड़ी के लिये हर फार्मेट शानदार रहा है तो वह है भारत के सलामी बल्लेबाज और सीमित ओवर्स में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा। रोहित शर्मा इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और हर फॉर्मेट में रन बरसा रहे हैं। आईपीएल में अपनी टीम को जीत दिलाने से लेकर विश्व कप में 5 शतक लगाने तक और टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाजी तक रोहित शर्मा हर जगह अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की इस शानदार फॉर्म का असर उनकी ब्रैंड वैल्यू पर भी देखने को मिल रहा है।
अपने शानदार प्रदर्शन और करिश्माई बल्लेबाजी के दम पर रोहित शर्मा की ब्रैंड वैल्यू में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। रोहित शर्मा की मैनेजमेंट टीम के अनुसार ब्रैंड रोहित इस वक्त सुपरहिट है और कॉर्पोरेट जगत का चहेता बना हुआ है।
और पढ़ें: Syed Mushtaq Ali: खिताब के लिये एक बार फिर कर्नाटक-तमिलनाडु का होगा आमना-सामना, बनेंगे यह रिकॉर्ड
आलम यह है कि रोहित शर्मा के नाम इस समय 20 से ज्यादा ब्रैंड है जिनका वह प्रमोशन कर रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार रोहित शर्मा सिर्फ ब्रैंड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों की बदौलत सालाना 75 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। हालांकि विज्ञापनों के जरिये कमाई करने के मामले में अभी भी तीसरे नंबर पर हैं। इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले पर तो महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
रिपोर्ट के अनुसार इस वक्त रोहित शर्मा के एक दिन के कमर्शियल शूट की कीमत एक करोड़ रुपये है। इस रिपोर्ट को सच माना जाये तो रोहित शर्मा हर घंटे लगभग 4.16 लाख रुपये कमा रहे हैं। रोहित के हर सेकेंड की कीमत 116 रुपये के आस-पास है और हर मिनट लगभग 7 हजार रुपये कमाते हैं।
हालांकि रोहित शर्मा की विज्ञापनों से होने वाली कमाई के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। लेकिन रोहित की मैनेजमेंट टीम के एक सदस्य के अनुसार 2019 विश्व के बाद से रोहित शर्मा की ब्रैंड वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है।
और पढ़ें: धोनी के भविष्य पर सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात, बताया- क्या सोच रही है BCCI
आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से ब्रेक लेने से इंकार कर दिया है और वह आगामी सीरीज में एक बार फिर दर्शकों को अपनी बल्लेबाजी से रोमांचित करते नजर आयेंगे।