For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA, 1st Test: 80 साल बाद रोहित शर्मा के नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं रखना चाहेंगे याद

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहला टेस्ट मैच पूरी तरह से रोहित शर्मा के रंग में रग गया है। बतौर सलामी बल्लेबाज अपने पहले ही टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने दोनों पारियों में शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये। वह बतौर ओपनर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनें हैं। हालांकि इस बीच रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। हिटमैन के नाम से मशहूर यह भारतीय बल्लेबाज एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में स्टंप होने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बन गया है। रोहित से पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में आउट नहीं हुआ है।

वहीं रोहित शर्मा दुनिया के 22वेंं खिलाड़ी बनें हैं जिसके साथ यह वाक्या हुआ है। पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर वैली हेमंड्स पहले ऐसे बल्लेबाज थे, जो 1939 में दोनों पारियों में स्टंप आउट हुए था। 80 साल बाद रोहित शर्मा ने इस इतिहास को दोहराया।

रोहित को पहली पारी में आउट करने वाले केशव महाराज ने ही इस पारी में भी उनका विकेट लिया। दोनों बार वह स्टम्पिंग हुए। वह टेस्ट की दोनों पारियों में स्टम्पिंग होने वाले पहले भारतीय हैं।

और पढ़ें: कमाई के मामले में 100वें नंबर पर हैं विराट कोहली, 3 गुना ज्यादा कमाते हैं NBA खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने पहली पारी में 244 गेंदों में 176 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 23 चौके और 6 छक्के जड़े। मैच की पहली पारी में केशव महाराज की गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने रोहित शर्मा को स्टंप आउट किया।

इसके बाद दूसरी पारी में रोहित ने रोहित शर्मा ने 149 गेंदों में 127 रनों की शानदार पारी खेली। इसमें उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के जड़े। रोहित को पहली पारी में आउट करने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज ने ही इस पारी में भी उनका विकेट लिया। दोनों बार वह स्टम्पिंग हुए।

दिलचस्प बात है कि इस टेस्ट से पहले रोहित शर्मा कभी स्टंप नहीं हुए थे और अब दोनों पारियों में इसी तरह से पवेलियन लौटे। वह टेस्ट की दोनों पारियों में स्टम्पिंग होने वाले पहले भारतीय हैं।

और पढ़ें: PAK vs SL: बेकार गई हसनैन की हैट्रिक, श्रीलंका ने पाकिस्तान 64 रनों को रौंदा

इससे पहले रोहित शर्मा ने एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड अपने नाम किया। रोहित ने इस मैच की पहली पारी में छह छक्के लगाए और दूसरी पारी में सात छक्के मारे। इस तरह वह दोनों पारियों में कुल 13 छक्के लगाने में सफल रहे। रोहित ने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को पीछे छोड़ा है। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 257 रन बनाए थे। अकरम की इस पारी में 12 छक्के शामिल थे। पाकिस्तान ने इस मैच में दूसरी पारी नहीं खेली थी। मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

Story first published: Thursday, February 27, 2020, 13:50 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+