For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : मैच के बाद अपनी बेटी के साथ खेलते नजर आए रोहित शर्मा, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) ने आईपीएल(IPL) सीजन-12 के अंतिम लीग मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) को हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने अंक तालिका में सर्वश्रेष्ठ रन रेट के आधार पर पहला स्थान भी हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने 48 गेंदों में नाबाद 55 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। यह उनका आईपीएल करियर का 36वां अर्धशतक रहा। जीत दर्ज करने के बाद रोहित अपनी क्यूट बेटी समायरा के साथ खेलते हुए नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बेटी के नाम किया अर्धशतक

रोहित ने यह अर्धशतक अपनी बेटी के नाम किया। इस मैच के बाद रोहित मैदान में अपनी बेटी समायरा के साथ खेलते नजर आए। इस दौरान समायरा पूरे समय बहुत ही खुश नजर आ रहीं थी। मैच के बाद रोहित ने बताया, "मेरी बेटी हर मैच में मुझे देखने आती है लेकिन पिछले मैचों में ज्यादा रन नहीं बना सका था। आज जब मैंने रन बनाए लेकिन तब वह सो रही थी।" समायर का जन्म इसी साल जनवरी में हुआ है।

IPL 2019 : प्लेऑफ मैचों के लिए बदला गया समय, जानिए कब और किसके बीच होगी टक्कर

अब चेन्नई से होगा मुंबई का मुकाबला

मुंबई का अब क्वालिफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 7 मई को चिदंबरम स्टेडियम में होना है। जबकि दिल्ली और हैदराबाद आठ मई को एलिमिनेटर में भिड़ेंगे। पहला क्वालीफायर जीतने वाली टीम सीधे 12 मई के फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर के विजेता से 10 मई को दूसरे क्वालीफायर में भिड़ेगी। यानि की मुंबई चेन्नई से हार भी जाता है तो भी उसके पास फाइनल में पहुंचने के लिए एक और माैका मिलेगा।

यूं जीता मुंबई लीग का आखिरी मैच

यूं जीता मुंबई लीग का आखिरी मैच

बता दें कि आईपीएल के अंतिम लीग मुकाबले में कोलकाता-मुबई का आमना-सामना हुआ। मुंबई ने कोलकाता को 9 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर कर दिया है। मुंबई की यह 14 मैचों में 9वीं जीत रही। वहीं कोलकाता 12 अंकों के साथ बाहर हो गई। इसी के साथ यह भी तय हो गया कि काैन सी 4 टीमें प्लेऑफ में भिड़ेंगी। प्लेऑफ में चाैथी टीम के रूप में अब सनराइजर्स हैदराबाद पहुंच चुकी है। हैदराबाद के भी कोलकाता के बराबर 12 अंक हैं लेकिन रन रेट के आधार पर कोलकाता पीछे रह गई। दिल्ली, चेन्नई सुपर किंग्स पहले से ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। कोलकाता ने मुंबई को 134 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे मुंबई ने रोहित शर्मा की नाबाद 55 रनों की मदद से आसानी से हार कर लिया।

IPL 2019 : सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकाॅर्ड, इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

Story first published: Monday, May 6, 2019, 12:49 [IST]
Other articles published on May 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+