For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs KKR: जोफ्रा आर्चर ने फेंकी आईपीएल 13 की सबसे तेज गेंद, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट प्रारूप में खेली जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल में खेल का रोमांच जारी है। बुधवार को यह रोमांच और भी बढ़ गया जब दो बार की खिताब जीतने वाली केकेआर की टीम ने लीग में अपराजित रही राजस्थान रॉयल्स की टीम को हरा दिया और प्वाइंटस टेबल में एक रोमांचक स्थिति बना दी। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले जा चुके हैं और यह लीग अभी तक सभी टीमों के लिये खुली हुई है, कोई भी टीम इस समय कमजोर नहीं लग रही।

और पढ़ें: IPL और कोरोना के चलते एक बार फिर टल गई लंका प्रीमियर लीग, जानें क्या है नई तारीख

राजस्थान रॉयल्स की टीम को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। केकेआर के खिलाफ खेले गये इस मैच में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी को और कोलकाता के बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आये। इस दौरान आर्चर ने अपने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: RR vs KKR: दुबई में थर्ड अंपायर से हुई बड़ी गलती, डेड बॉल पर दिया आउट

जोफ्रा आर्चर ने डाली सीजन की सबसे तेज गेंद

जोफ्रा आर्चर ने डाली सीजन की सबसे तेज गेंद

इतना ही नहीं उन्होंने इस सीजन की सबसे तेज गेंद भी डाली। आर्चर ने 152.13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी और इस टूर्नामेंट में सीजन की सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज बने।

इतना ही नहीं अगर आईपीएल के 13वें सीजन की सबसे तेज 20 गेंदों पर नजर डाली जाये तो उसमें से 17 गेंदे सिर्फ आर्चर ने फेंकी हैं। वहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स के एनरिक नॉर्टजे ने 148.92 KMPH की स्पीड से गेंद फेंकी है और इस लिस्ट में सबसे तेज फेंकने वाले दूसरे गेंदबाज हैं, वहीं ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो उनकी यह गेंद 8वीं सबसे तेज गेंद हैं।

इस लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल

इस लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल

इनके अलावा इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का नाम भी हैं जिन्होंने 147.92 KMPH की स्पीड से गेंद फेंकी थी। वह इस लिस्ट में शामिल इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं। वहीं आर्चर ने केकेआर के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल (34 गेंद में 47 रन) और खतरनाक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (14 गेंद में 24 रन) का विकेट हासिल किया।

बल्लेबाजी में फ्लॉप रही राजस्थान

बल्लेबाजी में फ्लॉप रही राजस्थान

हालांकि बल्लेबाजी में राजस्थान की टीम का दिन अच्छा नहीं रहा और वह लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही। हालांकि टीम के गेंदबाज टॉम करन ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली और टीम को ऑल आउट होने से बचाया, जिसकी बदौलत राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बना सकी और 37 रनों से मैच हार गई।

Story first published: Friday, October 2, 2020, 5:26 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+