For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs MI: राजस्थान-मुंबई के मैच में जीतना है इनाम तो ऐसे रखें Dream 11 में प्लेइंग 11

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का 20वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जायेगा, जहां पर फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस की टीम हैदराबाद को हराने के बाद आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी। जहां मुंबई की टीम जीत हासिल करने के बाद आ रही है तो वहीं राजस्थान की टीम को लगातार 2 मैच में हार का सामंना करना पड़ा है और दोनों ही मैचों में उसका टॉप ऑर्जर फ्लॉप रह है।

राजस्थान की टीम को पहले पंजाब ने 48 रन और हैदराबाद की टीम ने 34 रनों से मात दी। ऐसे में जहां मुंबई अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं राजस्थान भी खोई हुई लय में वापसी करना चाहेगी।

और पढ़ें: MI vs SRH: हवा में उड़कर मनीष पांडे ने पकड़ा इशान किशन का जबरदस्त कैच, वीडियो देख रह जायेंगे हैरान

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स भी दुबई पहुंच गये हैं, हालांकि वह आज के मैच में क्वारंटीन के चलते टीम के साथ नहीं जु़ड़ सकेंगे। ऐसे में अबुधाबी के मैदान पर फैन्स को एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं।

प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है। फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: गेंदबाजों के लिये कब्रगाह है शारजाह की पिच, हैदराबाद के खिलाफ बना विश्व रिकॉर्ड

मुंबई इंडिंयस की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI: जोस बटलर, स्टीव स्मिथ(कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, रोबिन उथप्पा, महिपाल लोमरोर, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, टॉम करन, जयदेव उनादकट।

कुछ ऐसी है Dream 11 की प्लेइंग 11

विकेटकीपर- जोस बटलर (10.0), संजू सैमसन (9.5) क्विंटन डिकॉक (9.0)

बल्लेबाज- स्टीव स्मिथ (10.0) रियान पराग (8.0) रोहित शर्मा (10.5)

ऑलराउंडर- राहुल तेवतिया (8.5)

गेंदबाज- जोफ्रा आर्चर (9.0), ट्रेंट बोल्ट (8.5), जसप्रीत बुमराह (9.0) राहुल चाहर (8.0)

आपको बता दें कि साल 2018 में वापसी करने के बाद से राजस्थान की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सभी चारों मैच में जीत हासिल की है।

Story first published: Tuesday, October 6, 2020, 18:15 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+