For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट के भगवान हुए ठगी का शिकार, रियल स्टेट व्यापारी ने सचिन को लगाया चूना

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भले ही खेल के मैदान पर हमेशा इमानदारी बरती हो लेकिन उन्हें भी धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा है। हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें हैदराबाद के एक रियल स्टेट व्यापारी ने सचिन तेंदुलकर को ही ठग लिया है। हैदराबाद के एक व्यापारी सुधीर रेड्डी ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उनके जीजा कोटा रेड्डी हैदराबाद के बड़े रियल स्टेट व्यापारी हैं जो कि अपने बेटे आदित्य के नाम से 'श्री आदित्य होम्स प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से कंपनी चलाते हैं और उन्होंने कई बड़े-बड़े सितारों को ठगने का काम किया है।

सुधीर रेड्डी ने दावा किया है कि उनके जीजा कोटा रेड्डी ने लोगों को बड़ा आलीशान घर बनाने के लिये अच्छी जमीन देने का वादा करके दलदल वाली जमीन बेचने का काम किया है, जो कि सरकारी जमीन है। सुधीर रेड्डी ने दावा किया है कि उनके जीजा ने जिन लोगों के साथ धोखा धड़ी की है उनमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है।

और पढ़ें: बैन झेल रहे शाकिब अल हसन ने दी खिलाड़ियों को सलाह, “सीख लें और ना दोहराएं ये गलती”

उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर को खुद इस बात का पता नहीं है कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कोटा रेड्डी ने लेक व्यू के साथ आलीशान घर बनाने का सपना दिखाकर हैदराबाद से 40 किमी दूर रंगा रेड्डी के जिले के रवीयार्ल झील की जमीन को बेच दिया है जो कि घर बनाने लायक नहीं है और दलदल वाली जमीन पर बनी हुई है।

सुधीर रेड्डी ने दावा किया है कि यहां कि जमीन पर उनके जीजा ने कब्जा करके लोगों को बेचना शुरु कर दिया है। सचिन तेंदुलकर ने इसको लेकर 6 एकड़ जमीन खरीदी है जो कि उनकी पत्नी अंजलि के नाम पर रजिस्टर्ड है। उन्होंने दावा किया कि कोटा रेड्डी ने सचिन के अलावा बाहुबली फिल्म की अभिनेत्री रम्या कृष्णा और दक्षिण की प्रमुख अभिनेत्री नयनतारा को भी एक-एक एकड़ जमीन बेची है।

और पढ़ें: क्या IPL 2020 में खेलेंगे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, जानें बोर्ड ने क्या कहा

आपको बता दें कि सुधीर रेड्डी भी पहले इसी कंपनी में निदेशक के रूप में कार्यरत थे लेकिन बाद में पता चला कि कोटा रेड्डी ने कई बिल्डरों को ठगने का काम चला तो उन्होंने अपने जीजा कोटा रेड्डी जो कि इस कंपनी में निदेशक के रूप में काम करते थे उनके खिलाफ जुबिली हिल्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

Story first published: Sunday, July 26, 2020, 14:46 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+