एशिया के नं 1 फुटबॉल खिलाड़ी पर लगा 5 महीने का बैन, जानें क्या है मामला
नई दिल्ली। कतर फुटबाल टीम के खिलाड़ी अब्देल करीम हसन पर 5 महीने का बैन लग गया है। करीम हसन को मैच रेफरी के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में 5 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। करीम हसन को हाल ही में साल का सर्वश्रेष्ठ एशियाई खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था। करीम पर यह बैन एशियन चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान लगा जहां उन्होंने मैच रेफरी के साथ दुर्व्यवहार किया और उसके कारण यह निलंबन लगाया गया।
और पढ़ें: यूरो चैम्पियंस लीग में एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, तोड़ डाला लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड, देखें आंकड़े
फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल एएफसी एशियन कप का खिताब जीतने वाली कतर टीम का हिस्सा रहे करीम को एक अक्टूबर को दोहा में सऊदी क्लब अल हिलाल के खिलाफ मिली 1-4 की हार के मैच में पीला कार्ड दिखाया गया था।
करीम उस मैच में अल साद क्लब के लिए खेल रहे थे और पीला कार्ड दिखाने के बाद वह काफी आक्रामक हो उठे थे। इस पर मैच के 35वें मिनट में उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया गया था।
और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: मयंक अग्रवाल के बल्ले से बरसे चौके-छक्के, फाइनल में कर्नाटक, छत्तीसगढ़ को रौंदा
करीम पर लगा निलंबन 21 अक्टूबर से शुरू हो गया है और अब वह अगले साल मार्च तक होने वाले एएफसी क्लब के मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
