For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जडेजा की शानदार पारी और टीम इंडिया की हार पर क्या बोले संजय मांजरेकर

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में ही थम गया है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड न

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में ही थम गया है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से मात देकर फाइनल में कदम रखा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। जिसका असर नतीजों में देखने को मिला, हालांकि भारतीय टीम की ओर से रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने मोर्चा संभाला। उनके बीच बनी साझेदारी ने टीम को लक्ष्य के करीब तक लेकर जा सके। दोनों ही खिलाड़ियों ने अर्धशतक बनाया। रविंद्र जडेजा की शानदार पारी पर संजय मांजरेकर ने ट्वीट करके प्रतिक्रिया दी है, वहीं टीम इंडिया की हार पर भी संजय मांजरेकर अपनी बात कही है।

मांजरेकर का जडेजा के लिए ट्वीट

मांजरेकर का जडेजा के लिए ट्वीट

सेमीफाइनल में भले ही भारतीय टीम को हार मिली हो लेकिन रवींद्र जडेजा के कमाल के प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। जडेजा की शानदार पारी के बाद दिग्गज क्रिकेटर और कभी उनकी आलोचना करने वाले संजय मांजरेकर ने भी ट्वीट करके उनकी तारीफ की है। संजय मांजरेकर ने इस मैच के लिए अपनी प्रेडिक्शन इलेवन की टीम से भी रवींद्र जडेजा को बाहर रखा था। हालांकि जडेजा ने अपनी दमदार पारी से करारा जवाब दिया। मैच के बाद संजय मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा के लिए खास ट्वीट किया।

मांजरेकर ने की टीम की तारीफ

मांजरेकर ने की टीम की तारीफ

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ट्वीट में लिखा, ''वेल प्लेड जडेजा'' इसके साथ एक खास इमोजी भी शेयर की है। संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "मेरी नजर में भारत किसी चैंपियन से कम नहीं है। उन्होंने 7 मैच जीते हैं जबकि दो हारे हैं। आखिरी मुकाबला बेहद करीबी रहा। वेल डन इंडिया।"

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारा भारत, टीम के प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने कही ये बात

मांजरेकर ने पहले की थी जडेजा की आलोचना

मांजरेकर ने पहले की थी जडेजा की आलोचना

एक और ट्वीट में संजय मांजरेकर ने लिखा, "टूर्नामेंट से पहले और टूर्नामेंट के दौरान भारत का सबसे खराब डर सेमीफाइनल में आया। रोहित और विराट जल्दी आउट हो गए।" बता दें कि मंगलवार को बारिश के कारण पूरा न हो सका सेमीफाइनल मैच बुधवार को पूरा हुआ। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन टीम इंडिया 49.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 221 रन ही बना सकी।

जडेजा ने खेली सेमीफाइनल में शानदार पारी

जडेजा ने खेली सेमीफाइनल में शानदार पारी

भारतीय पारी के लिए रवींद्र जडेजा ने 59 गेंदों पर 77 रनों की लाजवाब पारी खेली और महेंद्र सिंह धोनी ने 72 गेंदों पर 50 रन बनाए। इन दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी। आखिरी के ओवरों में न्यूजीलैंड ने दोनों के विकेट चटकाकर भारत की हार फाइनल कर दी।

INDvNZ: सेमीफाइनल में 18 रनों की हार के साथ खत्म हुआ भारत का विश्व कप अभियान

Story first published: Wednesday, July 10, 2019, 21:31 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+