Asia Cup 2018: 5 खिलाड़ी जिनके शानदार प्रदर्शन ने भारत को बनाया एशिया का चैंपियन
नई दिल्ली। 15 सितंबर से शुरू हुए एशिया कप 2018 का सफर 28 सितंबर यानी की शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस मुकाबले में भी भारत ने अपना पिछला प्रदर्शन जारी रखा और बादशाहत कायम रखते हुए बांग्लादेश को हराया। इस सफर में भारत का अजेय सफर जारी रहा। हालांकि उसको अफगानिस्तान के साथ एक ड्रा मुकाबला भी खेला। वहीं इस सीरीज का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक था, इस बेहद रोमांच मुकाबले में भारत ने 3 विकेट से बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर हराया, और खिताब पर कब्जा किया। भारत के इस सातवें बार चैंपियन बनने के पीछे इन 5 खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन था जिन्होंने फाइनल में धमाल मचाकर भारत को जीत दिलाई। आइए डालते हैं इनपर एक नजर....
ये भी पढ़ें Asia Cup 2018: जब मुकाबले से ज्यादा इन फैन्स और खिलाड़ियों की 'महानता' ने जीता दिल

गोल्डन आर्म केदार जाधवः
टॉस हारकर बांग्लादेश ने इस फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कमाल की शुरुआत की। लिटन दास और मेहदी हसन ने शतकीय साझेदारी करते भारतीय गेंदबाजों की जमकर खैर ली। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि भारत को कम से 300 का स्कोर मिलेगा लेकिन फिर कप्तान ने केदार की तरफ रुख किया औऱ नतीजा वही जो हमेशा केदार के हाथों में गेंद आते ही होता है। भारत को पहली सफलता मिली और फिर बांग्लादेश के विकेट ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। वहीं केदार जब बल्ला लेकर मैदान में उतरे तो रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस गए लेकिन जब टीम को संकट में देखा तो वापस मैदान में आए और टीम को जिताकर पवेलिय वापस गए। उनके इस जज्बे और हौसले को हर कोई सलाम कर रहा है।

शर्मा की कप्तानी और बल्लेबाजीः
इस दौरे से पहले माना जा रहा था कि भारतीय खेमा विराट के न होने से काफी कमजोर होगा लेकिन रोहित शर्मा ने उनकी कमी नहीं खलने दी और कमाल की कप्तानी की और शानदार बल्लेबाजी की। इस सीरीज में उन्होंने एक नाबाद शतक और दो नाबाद अर्धशतक जड़े। वहीं फाइनल में भी उन्होंने 48 रनों की तेज पारी खेली जिससे टीम इंडिया 223 के लक्ष्य को हासिल कर सकी।

कुलदीप यादव का प्रदर्शऩः
कुलदीप यादव ने फाइऩल मुकाबले में अपनी गेंद से तीन विकेट झटककर बांग्लादेश के स्कोर को न सिर्फ रोका बल्कि अपने बल्ले का भी जलवा बिखेरा और नाबाद भारत को जीत दिलाकर वापस लौटे उनके सहयोग की इस प्रतियोगिता में काफी सराहना हो रही है। निश्चित रूप से उनका इस जीत में बड़ा योगदान है।

भुवनेश्वर कुमार का छक्काः
इस प्रतियोगिता में भुवी ने पाक के खिलाफ पहले मैच में दमदार गेंदबाजी कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीत लिया था। वहीं फाइनल मुकाबले में भुवी ने 7 ओवर में 33 रन दिए और बल्ले से जलवा बिखेरते हुए 21 रनों की पारी खेली जिसमें एक चौका और छक्का भी शामिल है। ये छक्का ऐसे वक्त में आया था जब भारत के हाथ से जीत फिसल रही थी। ऐसे में इस छक्के को जीत का टर्निंग प्वाइंट माना जा रहा है।

जडेजा धोनी का कमालः
इस मुकाबले में विकेट के पीछे जि फुर्ती से धोनी ने काम किया और सौम्य सरकार को जिस तरह से जडेजा ने अपनी फुर्ती से मात दी वो भारत को इस खिताब का विजेता बना गया। वहीं धोनी और जडेजा ने मुश्किल वक्त में भारत के लिए सधी हुई बल्लेबाजी भी की और 36 रनों और 23 रनो की पारी खेलकर भारत को सातवीं बार विजेता बनाया। ऐसे शानदार खिलाड़ियों की बदौलत भारत की नजर अब विश्वकप पर होगी।
ये भी पढ़ें-VIDEO : अफगानिस्तान से टाई हुआ मैच तो रोने लगा यह नन्हा फैन, भुवनेश्वर कुमार ने कॉल कर मनाया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
